आयुष अग्रवाल और अविनाश वाधवानी क्रिकेट सट्टा खिलाते गिरफ्तार।

🔷 *ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा की रोकथाम हेतु सिविल लाइन पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान*

🔷 *ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम सिडनी थंडर के बीच चल रहे मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए आरोपी पकड़े गए*

🔷 *दो पृथक प्रकरणों में दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*

🔷 *अन्य सटोरियों एवं खाईवालों की पतासाजी जारी, उनके विरुद्ध भी की जाएगी सख्त वैधानिक कार्यवाही*

*नाम आरोपीगण*–
1. अविनाश वाधवानी उर्फ अवि पिता श्यामलाल वाधवानी, उम्र 28 वर्ष,
निवासी – गार्डन सिटी, मोपका, राहुल ढाबा के बगल में, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
2. आयुष अग्रवाल उर्फ आकाश पिता अनिल कुमार अग्रवाल, उम्र 31 वर्ष,
निवासी – गली नंबर 5, विनोबा नगर, थाना तारबहार, जिला बिलासपुर

*जप्त सामग्री*– 02 नग मोबाइल फोन
• ऑनलाइन सट्टा से संबंधित व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट
• नगदी रकम ₹5,000/-

6.01.2026 को सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ऑस्ट्रेलिया में आयोजित बिग बैश लीग के अंतर्गत एडिलेड स्ट्राइकर्स एवं सिडनी थंडर के बीच चल रहे क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महाराणा प्रताप चौक के पास से अविनाश वाधवानी उर्फ अवि एवं व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास से आयुष अग्रवाल उर्फ आकाश को पकड़ा गया।

तलाशी लेने पर अविनाश वाधवानी के कब्जे से 01 नग मोबाइल फोन, ऑनलाइन सट्टा से संबंधित व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट एवं ₹3,000/- नगद तथा आयुष अग्रवाल के कब्जे से 01 नग मोबाइल फोन, ऑनलाइन सट्टा से संबंधित व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट एवं ₹2,000/- नगद बरामद किया गया।

दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

🔷 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  बिलासपुर द्वारा इस सट्टा सिंडिकेट में शामिल अन्य सटोरियों एवं खाईवालों की पहचान कर उन्हें पकड़ने तथा उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।*

🔷 *पुलिस द्वारा अन्य सटोरियों एवं खाईवालों की पतासाजी लगातार की जा रही है, जिनके विरुद्ध भी साक्ष्य मिलने पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*लगातार विवाद और गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के चलते बालोद, छत्तीसगढ़…
Cresta Posts Box by CP