
बिलासपुर- आईजी बिलासपुर,सरगुजा, डांगी ने रेंज के जिलों के थानों के निरीक्षण के लिए जांजगीर जिले के मुलमुला थाना पहुंचे।साथ में पारूल माथुर पुलिस अधीक्षक, संजय महादेवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, माधुरी धिरेही एसडीओपी उपस्थित रहे।आईजी ने थाना परिसर की साफ सफाई के साथ थाना भवन का अवलोकन किया। मालखाने का अवलोकन करने पर पाया कि एक वर्ष से ज्यादा समय से अप्राकृतिक मृत्यु के मामले में जप्त विसरा को परीक्षण हेतु एफ एस एल नहीं भेजा है,यह देखते ही आईजी ने थाना प्रभारी,एसडीओपी एवम विवेचकों पर नाराजगी प्रकट की एवम अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा।साथ ही कुछ विवेचकों के पास छह माह से ज्यादा समय से शिकायतें लंबित पड़ी है,उनको भी अपना स्पष्टीकरण पेश करने की हिदायत दी गई।थाने में सीसीटीएनएस का कार्य अच्छा पाया गया।स्टाफ से व्यक्तिगत बातचीत किया।
साथ ही थाना परिसर में ही योग एवम साधना केंद्र की शुरुआत की साथ ही वृक्षारोपण भी किया। कोरोना से शहीद हुए उपनिरीक्षक केपी टंडन को श्रध्दांजलि दी एवम परिवार जनो से मुलाकात करके अपनी संवेदना प्रकट की।
अपने दौरे को जारी रखते हुए आईजी रायगढ़ जिले के लिए रवाना हुए।डांगी रेंज के थानों का निरीक्षण करने निकले हैं
आई जी डाँगी जिस तरह से निरक्षण में निकले है उससे साफ़ हो गया है कि रेंज के थानों में में अमूलचूल परिवर्तन तय है । पुराने कप्तान की सेवा सत्कार करने वाले थानेदार की जगह कोई नया चेहरा प्रगट होने वाला है ।इसके पीछे मकसद है जनता के लिए पुलिसिंग को बेहतर बनाना है।
