
बिलासपुर- महिला ही महिला को न्याय दिलाना नही चाहती तभी तो दहेज प्रताड़ना के आरोपी को महिला थाना पुलिस नही पकड़ रही है ,पीढिता की रिपोर्ट के एक महीना बाद भी आरोपी आनंद मसीह की गिरफ्तारी नही हुई है।पीढिता श्वेता कैथवास ने बताया कि आरोपी आनंद मसीह ईसा मसीह के धार्मिक गायक है ।यूट्यूब का उसका गाना सुनते सुनते नजदीकी बढ़ी और लव मैरिज कर ली । शादी के बाद बेरोजगार आनंद ने तीसरे दिन से नौकरी करने पर मजबूर कर दिया दहेज की मांग की हर महीने तीस हजार मेरे परिजन देते रहे ।लेकिन पति एयर उसके परिवार वालो की प्रताड़ना कम नही हुई फिर बिलासपुर आकर रिपोर्ट लिखाई लेकिन महिला थाने की पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नही कर रही है एक महीने बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाई नही की है। पीढिता श्वेता ने मामले की शिकायत विधायक शैलेष पांडे से की है ,विधायक शैलेष पांडे ने बताया कि उन्होंने एएसपी से बात की है और एक स्पेशल टीम बना कर आरोपी को गिरफ्तार कर पीढिता को न्याय दिलाने की मांग की है।विधायक ने कहा कि जब पुलिस छोटे छोटे मामले में स्पेशल टीम बनाती है तो ये बड़ा मामला इसमे पुलिस जरूर कार्यवाई करेगी।
