बिलासपुर संभाग में 2197 गौवंशो की मौत फिर भी एक गौ अभ्यारण का निर्माण नहीं।

विधायक अटल श्रीवास्तव के प्रश्न पर मंत्री का जवाब

बिलासपुर 15.12.2025- कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने विधानसभा सत्र के दौरान अतरांकित प्रश्न द्वारा यह जानकारी पशुधन विकास एवं आदिमजाति विकास मंत्री रामविचार नेताम सेे यह जानकारी चाही की

 (क) 2023 से 2025 के बीच बिलासपुर संभाग में संड़क दुर्घटना में कुल कितने गौवंशों की मौत हुई जिलेवार जानकारी दे।

(ख) गौशाला गौधाम में कितने गौवंशो की मौत हुई जिलेवार बताये।

(ग) बिलासपुर संभाग में कितने और कहां कहां गौ अभयारण अथवा गौधाम का निर्माण हुआ।

आदिमजाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने लिखित उत्तर में जानकारी प्रदान की सड़क दुर्घटना में कुल 226 गौवंशो की मृत्यु हुई वही प्रश्नाधीन अवधी में बिलासपुर संभाग की 40 गौशालाओ में 1971 गौवंशो की मृत्यु हुई। इस तरह कुल 2197 गौवंशो की मृत्यु हुई मंत्री ने यह भी जवाब दिया कि बिलासपुर संभाग में एक भी गौ अभ्यारण अथवा गौधाम का निर्माण नहीं हुआ है। 

विधायक अटल श्रीवास्तव ने गौवंश की मृत्यु के आकड़ो पर चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के प्राथमिकता में गौवंश नहीं है, 2 सालो के विष्णुदेव साय सरकार ने गौठान तो बंद कर दिये लेकिन अभी तक 1 भी गौअभ्यारण की शुरूआत जिले एवं संभाग में नहीं किया यह आकड़े एवं कार्य दर्शाते है कि सरकार की प्राथमिकता में गौवंश नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*वायु गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य के लिए संसद में सांसद बृजमोहन…
Cresta Posts Box by CP