
बिलासपुर जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में सड़क के लिए स्वीकृति होने के बाद भी सड़क का काम नहीं होने पर सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की है साथ अवैध उत्खनन का भी मामला सदस्यों ने उठाया , स्कूलों में शिक्षक की कमी का भी मामला सदस्यों ने उठाया मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि अभी ट्रांसफर और पदोन्नति के कारण पद रिक्त हुए है एस आई आर में भी शिक्षक लगे हुए है जल्द स्थिति सामान्य हो जाएगी सड़क को लेकर पी डब्ल्यूडी के ईई वी आर बिंद ने सदस्यों को बताया कि सड़क का काम जल्द शुरू हो जाएगा शासन से स्वीकृति मिल गई है काम जारी । बैठक में राजेश सूर्यवंशी,संदीप अग्रवाल सीईओ,संदीप अग्रवाल, राजेंद्र धीवर, राजेंद्र अर्चना शुक्ला सहित अन्य प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।
