सड़क बिजली, एसआईआर को लेकर जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन, हजारों की संख्या में पहुंचे लोग, बिजली बिल का दिखा आक्रोश।

बिलासपुर , कांग्रेस के आंदोलन में बिजली बिल और सड़क को लेकर  जमकर आक्रोश दिखाई दिया, दो घंटे बिजली बिल और सड़क सहित धान खरीदी और एसआईआर को लेकर लोग सड़क पर नजर आए लम्बे समय बाद सरकार खिलाफ कांग्रेस ने कोई बड़ा आंदोलन किया है , जमीन के दाम नई गाइडलाइन के विरोध में भी कांग्रेस का आंदोलन रहा पुलिस को आंदोलनकारियों को रोकने केलिए वाटर केनन का इस्तेमाल करना पड़ा , कांग्रेसियों की संख्या को देखते हुए पुलिस ने भी व्यापक इंतजाम किए थे , जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी को कुछ चोट भी आई , बेरीकेट फांद कर कांग्रेसी कलैक्ट्रेट जाने का जी तोड़ प्रयास करते रहे लेकिन पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी थी जिसके कारण कांग्रेसी बेरीकेट तोड़ नहीं पाए , वॉटर केनन से पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मी भीग गए ठंड में भीगे भीगे सब पुलिस कर्मी ड्यूटी करते रहे, एसएसपी बंगला और डिप्टी सीएम साव के बंगले बीके पास पुलिस ने बेरीकेट लगाया था, आंदोलन के वजह पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। आंदोलन में विजय केशरवानी, विजय पांडे जावेद मेमन ऋषि पांडे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
, बिलासपुर, आईएएस निरंजन दास ने 16करोड़ लिए फिर नियम…
Cresta Posts Box by CP