अवैध गैस सिलेंडर का व्यवसाय पर तोरवा पुलिस की कार्यवाही, हेमू नगर के दो पकड़ाए।

’’ घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से बिक्री कर रहे 02 आरोपी गिरफार।   

      ————————————————-

जप्त समाग्री – 

1 – LPG गैस इण्डेन कंपनी का सिलेंडर घरेलू 09 नग भरा हुआ, 

2 – भारत गैस कंपनी का घरेलू 29 नग भरा हुआ,खाली सिंलेडर 25 नग, 

3 – कामर्शियल सिलेंडर 05 नग भरा, HP गैस कंपनी का सिलेंडर घरेलू 15 खाली,          

4 – कामर्शियल सिलेंडर 03 नग खाली – कुल 86 नग सिलेंडर जिसमें 43 नग भरा व 43 नग खाली, सिलेंडर की कीमत 1,80,000 रूपयें एवं गैस की कीमत 43000 रूपयें 

कुल जुमला 2,23,000 रूपयें ।

गिरफतार आरोपी 

01.अजय मेघानी पिता हीरानंद मेघानी उम्र 35 वर्ष साकिन हेमु नगर थाना तोरवा जिला बिलासपुर । 

02.सुनिल कुमार थावरानी पिता मदन लाल थावरानी उम्र 49 वर्ष साकिन हेमू नगर तोरवा बिलासपुर। ————————————————-

बिलासपुर, 26.11.2025 के थाना तोरवा क्षेत्र में हेमुनगर में अजय मेघानी अवैध रूप से घरेलू सिलेडर की अधिक दामो मेें ब्रिकी किया जा रहा हैं। सूचना पर तोरवा पुलिस के द्वारा तस्दीकी हेतु टीम के साथ रवाना हुआ।हेमुनगर तोरवा में झुलेलाल चैक के पास एक मकान में दबिश दिया , दो व्यक्ति मिले एवं भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर अलग अलग कंपनी का भंडारण होना पाया गया दोनो का नाम पता पूछने पर अपना नाम अजय मेघानी एवं सुनिल कुमार थारवानी दोनो निवासी हेमुनगर का बताये जो घरेलू गैस सिलेंडर भंडारण एवं बिक्री के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत नही किये हैं। घरेलू गैस सिंलेडर कुल 86 नग गैस सिलेंडर जिसमें 43 नग भरा हुआ एवं 43 नग खाली को दोनो के कब्जे जप्त किया गया हैं। आरोपीयो के द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के विपरीत अधिक लाभ अर्जित करने के लिए ब्लेक में घरेलू सिलेंडर विक्रय करना पाया गया और अवैध भंडारण पर दोनो आरोपीयो को गिरफतार किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*किसान हितों की आवाज़ बने बृजमोहन अग्रवाल, जैविक व प्राकृतिक…
Cresta Posts Box by CP