एस आई आर भाजपा और आयोग का हिंडन एजेंडा, विजय जांगिड़।

राष्ट्रीय सचिव ,छत्तीसगढ़ सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने  कांग्रेस भवन में एस आई आर को लेकर प्रदेश पदाधिकारी , ब्लॉक अध्यक्ष,ब्लॉक प्रभारियों की बैठक ली,

 प्रभारी विजय जांगिड़ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग ने एस आई आर बिहार में लागू किया 56 लाख नाम काटे गए, आयोग ने कहा 15 लाख नाम जोड़े गए है पर 21 लाख नाम जोड़ा गया ,यह अंतर कैसे हुआ ? निर्वाचन आयोग के पास कोई जवाब नही था, 

 आज छत्तीसगढ़ में भी एस आई आर में 4 दिसम्बर तक नाम जोड़े जाएंगे ,भाजपा या निर्वाचन आयोग का छुपा हुआ एजेंडा है ,जिसके लिए हमे मुस्तैद रहना पड़ेगा,क्योकि कांग्रेस के परंपरागत वोटर उनके निशाने पर होंगे , भाजपा -आरएसएस बड़ी चतुराई से काम करते है , जांगिड़ ने कहा कि कांग्रेस के कुछ मतदाताओं के नाम काट देंगे और उनके स्थान बाहरी नाम जोड़ दिया जाएगा ,इस तरह एक विधान सभा मे तीस हजार से अधिक वोटो पर खेल कर सकते है,

 4 दिसम्बर के बाद प्रकाशन ,और दावा आपत्ति पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा और किसी का नाम मे कोई आपत्ति है तो उसे निराकरण करने के लिए प्रयास करना होगा। जो हमारे बीएलए करना होगा। विजय जांगिड़ ने कहा कि कोई भी मतदाता इसे सामान्य में न ले क्योकिं मतदाता सूची में नाम नही होगा तो भविष्य मेंसरकारी योजनाओं से पृथक किया जा सकता है ,जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव आमजन पर पड़ेगा,इसलिये जागरूक होना जरूरी है।

ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है , 2003 के बाद नए परिसीमन होने से विधान सभा क्षेत्रो में परिवर्तन हो गया है , बीएलओ के पास जो 2003 के वोटर लिस्ट है , उस समय नाम दूसरे विधान सभा मे था ,आज बदल गया है जिससे मतदाता भटक रहे है। जैसे बेलतरा विधानसभा पूर्व में सीपत विधानसभा था और तखतपुर, बिलासपुर ,कोटा के क्षेत्र समाहित थे ,इसी प्रकार बिल्हा ,मस्तूरी कोटा में भी है ,

 जिसके कारण मतदाताओं को 2003 की सूची में नाम ढूंढने में परेशानी हो रही है।

शहर अध्यक्ष विजय पांण्डेय ने कहा कि शहर क्षेत्र में 245 बीएलए की नियुक्ति कर दी गई है, उन्हें प्रशिक्षण भी दे चुके है ,साथ किसी भी मतदाता को 2003 की सूची में नाम नही मिल रहा और हमसे सम्पर्क कर रहे है उन्हें यथा सम्भव सहयोग किया जा रहा है,

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि हमने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है कि 4 दिसम्बर की तारीख को बढाने के लिए क्योकि किसान धान कटाई कर रहे है, गांव से पलायन भी शुरू हो गया ,जिससे बहुत से लोग मतदाता सूची में नाम दर्ज नही करा पाएंगे ।

मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि पलायन शुरू हो गया है, विधानसभा के अधिकांश क्षेत्रो से शिकायत आ रही है कि कई जगहों पर फॉर्म नही मिल रहा है, तो कही फॉर्म में प्रथम कलाम भर जा रहा है शेष को छोड़ दे रहे जबकि 2003 के वोटर लिस्ट में जिसका नाम है उसे दूसरा कलाम भी भरना है, जो गम्भीर विषय है।

 बैठक में प्रभारी विजय जांगिड़ , शहर अध्यक्ष विजय पांण्डेय, ज़िला अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी, विधायक अटल श्रीवास्तव,विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक शैलेश पांण्डेय, सियाराम कौशिक,राजेन्द्र शुक्ला,प्रमोद नायक,राजेन्द्र साहू,प्रेम जायसी,पंकज सिंह,शिवा मिश्रा, देवेंन्द्र सिंह, महेंद्र गंगोत्री,सिद्धांशु मिश्रा, शिबली मिराज,आत्मजीत मक्कड़, अशोक राजवाल,भरत कश्यप,नरेंद्र बोलर,शेख नजीरुद्दीन,जितेंद पांण्डेय ,ऋषि पांण्डेय,समीर अहमद,क,सुकृति खूंटे,प्रीति पाटनवार,लक्ष्मी नाथ साहू, आदित्य दीक्षित,अनिल यादव मानिकपुरी,नीरज जायसवाल,शीतल जायसवाल, विनोद साहू,,अमित पांण्डेय,हिमांशु  तिवारी,अमित तिवारी,पवन साहू,सुनील सोनकर,मिश्रा गांधी बंजारे,शेख निजामुद्दीन,जितेंद कौशिक,आशीष शर्मा,अमित यादव,रवि रावत, अनस खोखर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*अवैध धान संग्रहण के खिलाफ आज भी जारी रही कार्रवाई*…
Cresta Posts Box by CP