पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 का समापन।

अंबिकापुर को 2-0 से हराकर कोरबा पश्चिम बना सरताज

बिलासपुर, 23 नवंबर 2025 – बिलासपुर के बहतराई स्थित हॉकी स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ मैदान में खेले जा रहे पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता का विजयी खिताब कोरबा पश्चिम के नाम रहा। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में कोरबा पश्चिम ने अंबिकापुर क्षेत्र को 2-0 से हराकर एकतरफा जीत हासिल की. कोरबा पश्चिम की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब पर 2-0 से कब्जा कर लिया।

क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद बिलासपुर क्षेत्र के तत्वाधान में 19 से 22 नवंबर 2025 तक आयोजित चार दिवसीय अंतरक्षेत्रीय हाॅकी प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता कोरबा पश्चिम की टीम को शील्ड एवं उपविजेता रही अंबिकापुर की टीम को रनर शील्ड प्रदान किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री ए. के. अम्बस्थ द्वारा विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को शील्ड एवं ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए कार्यपालक निदेशक श्री अम्बस्थ ने विजेता एवं उपविजेता टीम को बधाई दी। उन्होंनेे कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने चार दिनों तक उत्कृष्ठ खेल प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि आप सभी के प्रयास और मेहनत ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अधीक्षण अभियंता श्री सुरेश जांगड़े, श्री अमर चौधरी, श्री पी. आर. साहू, श्री डी. पी. बारवा, क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद बिलासपुर क्षेत्र के सचिव अधीक्षण अभियंता सुश्री स्मिता सूर्यवंशी, कार्यपालन अभियंता श्रीमती तृप्ति जांगड़े, प्रकाशन अधिकारी श्री मुकेश माथुर, प्रशासनिक अधिकारी श्री दीपक तिग्गा, श्री ए. जे. सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।

इस अंतरक्षेत्रीय विद्युत हाॅकी प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निर्णायक मंडल के सदस्यो को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्युत कंपनीज के 09 टीमों में से 30 खिलाड़ियों को अखिल भारतीय विद्युत मंडल प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। कार्यक्रम का संचालन प्रकाशन अधिकारी श्री मुकेश माथुर द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के सचिव सुश्री स्मिता सूर्यवंशी द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में जिला हॉकी संघ बिलासपुर का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने वीरेंद्र सिंह…
Cresta Posts Box by CP