विधानसभा बिल्हा में होगा 26 करोड़ कि लागत से दो सड़कों का निर्माण पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने किया भूमिपुजन।

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का धरमलाल कौशिक ने माना आभार*

*कहा : मोदी कि गारंटी को पूरा करने में तत्पर साय सरकार*

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के दूरदृष्टि, मजबूत नेतृत्व क्षमता एवं सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप क्षेत्र में सड़क, सीसी रोड, नाली तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विकास हो रहा है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र को अपने नेतृत्त्व में एक और बड़ी सौगात दी है I श्री कौशिक ने बिल्हा विधानसभा में पी.डब्ल्यू.डी. विभाग द्वारा स्वीकृत कुल 26 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले सड़को का भूमिपूजन किया I. इसके अंतर्गत सरगांव के साकेत मार्ग की 12 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 22 करोड़ रुपये हैI इसके साथ ही सरगांव–खपरी सड़क मार्ग की 3.50 किलोमीटर लंबी सड़क का भी भूमिपूजन किया, जिसका निर्माण लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। श्री कौशिक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार मानते हुए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी है और कहा कि इन दोनों मार्गों के पूर्ण होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होकर जनजीवन और अधिक सुविधाजनक बनेगा।क्षेत्र वासियों ने इस स्वीकृति हेतु धरमलाल कौशिक का आभार माना है I श्री कौशिक. ने कहा. कि डबल इंजन की सरकार में क्षेत्र के विकास के लिए राशि की कमी नहीं है।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा जन-जन तक लाभ पहुंचाया जा रहा है और गरीब परिवारों को योजनाओं का लाभ देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प गांव-गरीब-किसान का विकास है।

उन्होंने कहा कि कहा कि सड़क के निर्माण होने से ग्रामवासियों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि सड़क बन जाने से शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि कार्यों में भी आसानी होगी तथा ग्रामीणों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में बिल्हा विधानसभा निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। शासन की प्राथमिकता गांवों में बेहतर बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी है। यह परियोजना दिखाती है कि सरकार की प्राथमिकता गाँव की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जनभावनाओं के अनुरूप बिल्हा में विकास करना मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बीते ढाई सालो. में बिल्हा क्षेत्र में करोड़ों का विकास होते आ रहा है। आने वाले समय में करोड़ों रुपये में विकास कार्य धरातल में उतरेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गाँव और दोनों में जोर दे रही है पूरे प्रदेश में पक्की सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।उन्होंने कहा सड़क निर्माण की खुशी लोगों में झलक रही है क्योंकि यह केवल एक सडक नहीं है यह एक शिक्षा, स्वास्थ्य और. आदि मुलभुत सुविधाओं तक पहुंचने का साधन हैI कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांव, गरीब और किसानों के साथ ही प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। साय सरकार का का संकल्प विकसित छत्तीसगढ़ बनाना है। जिसके लिए प्रत्येक क्षेत्र में गांव-गांव का विकास आवश्यक है। देश हो या प्रदेश या गांव हो जहाँ भाजपा रहेगी विकास की गंगा बहते रहेगी। विधानसभा बिल्हा के प्रत्येक क्षेत्र में विकास का कार्य निरंतर चलता रहेगाI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
ज़िला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ने  सड़को की खस्ताहाल को लेकर…
Cresta Posts Box by CP