पुराना पावर हाउस चौक तोरवा में बार-बार हो रहे सडक दुर्घटना में हो रही जान माल की हानी मोहल्ले के लोगों ने कलेक्टर,एसपी से की कार्रवाई की मांग।

पुराना पावर हाउस चौक तोरवा में बार-बार हो रहे सडक दुर्घटना में हो रही जान माल की हानी के संबंध में उचित कार्यवाही करे 

बिलासपुर , तोरवा  पुराना पावर हाउस चौक तोरवा में आए दिन सड़क दुर्घटना से घायल एवं मृत्यु हो रही है, जो थमने का नाम नहीं ले रही है बीते दो पूर्व एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। उक्त मार्ग में सुबह 07 बजे से 10 बजे तक भारी वाहन नो एन्ट्री होने के बावजूद भी वहां धडल्ले से भारी वाहन की आवाजाही हो रही है। उक्त पुराना पावर हाउस चौंक में सिग्नल व्यवरथा, डिवाईडर, ब्रेकर की नितांत आवश्यकता है, ताकि हो रहे दुर्घटना से निजात मिल सके। इस समस्या को गंभीर रूप से लेते हुये इस पर तत्काल कार्यवाही किया जाना आवश्यक है, अन्यथा मोहल्लेवासी 15 दिनों के बाद उग्र आंदोलन एवं चक्काजाम करने के लिये विवश हो जायेगें।

अतः माननीय महोदय से निवेदन है कि पुराना पावर हाउस चौक में हो रहे दुर्घटना को दृष्टिगत रखते हुये चौंक में सिग्नल व्यवस्था, डिवाईडर, ब्रेकर की व्यवस्था करने के संबंध में उचित कार्यवाही किये जाने की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर,साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय, बिलासपुर में दिनांक 20…
Cresta Posts Box by CP