
बिलासपुर, एजी प्रफुल्ल भारत के इस्तीफे के बाद राज्यपाल ने नए एजी के रूप अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक शर्मा को महाधिवक्ता नियुक्त किया है , नए एजी विवेक शर्मा अब शासन की ओर से पैरवी करेंगे , तीन चार दिन पूर्व पुराने एजी प्रफुल भारत के इस्तीफा देने से एजी का पद रिक्त हुआ था , संवैधानिक पद को ज्यादा समय के लिए रिक्त नहीं रखा जा सकता इस लिए विधि सचिव प्रमुख ने राज्यपाल की सहमति आदेश जारी किया है। नए एजी को लेकर हाईकोर्ट उत्सुकता थी जिसे शासन ने आदेश जारी कर समाप्त किया है, इस पद के लिए कई सीनियर्स ने भी दम लगाया था लेकिन अतिरिक्त महाधिवक्ता को शासन ने नियुक्त कर दिया है।
