होनहार शताक्षी ने पीएससी में महिलाओं में किया टॉप जिले का बढ़ाया मान , कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला की भांजी है शताक्षी।

पीएससी 2024 शताक्षी पांडेय ने छटवा रैंक प्राप्त किया शताक्षी पांडेय शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं इनकी प्रारंभिक शिक्षा महर्षि विद्या मंदिर में हुई शताक्षी ने क्लास वन से लेकर 10 तक उन्होंने अपने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।12th क्लास में इन्होंने 90प्रतिशत अंक अर्जित किया।तत्पश्चात computer science में गोल्ड मेडल के साथ बीटेक बी.आइ.टी. भिलाई से  किया। शताक्षी ने बीटेक करतेहुए erasmus plus programm scholarship लेते हुए prag (चेक रिपबलिक) में 1सेमेस्टर पढ़ाई की। गेट क्वालिफाइड करते हुए एम टेक किया। आपने सेजेस आंबेडकर स्कूल में शिक्षक के रूप में 1वर्ष अध्यापन किया। इसी समय cg psc प्रीलिम्स 1नंबर से चूकने के पश्चात पद से त्यागपत्र देते हुए ।पूरी तरह से pcs की तैयारी में स्वयं को समर्पित किया। इसी समर्पण का परिणाम है कि  शताक्षी पांडे cg psc में 6वे स्थान के साथ महिलाओं में पहले स्थान के साथ शानदार सफलता प्राप्त करते हुए अपने पिता आशुतोष पांडेय और माता रेखा पांडेय भाई शौर्य पांडेय और पूरे परिवार को गौरवान्वित किया। शताक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता परिवार और भाई स्वर्णिम शुक्ला की प्रेरणा और पंकज गुप्ता  के मार्गदर्शन को दिया । शताक्षी पांडे राजेंद्र शुक्ला  की भांजी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*पुनरीक्षण कार्य का फील्ड पर लिया जायज़ा* बिलासपुर,21 नवंबर 2025/।…
Cresta Posts Box by CP