भाजपा , कांग्रेस के साथ ब्यूरोक्रैट की निजी जमीन के लिए स्मार्टसिटी ने बिना पर्यावरण अनुमति नदी में बनाई सौ करोड़ की सड़क , कांग्रेस करेगी आंदोलन।

बिलासपुर, कोनी कमिश्नर कार्यालय के पीछे,निजी व्यक्ति के लिए सरकार के स्मार्ट सिटी ने सौ करोड़ की सड़क बना दी और विभाग को इसका पता नहीं है , बिना पर्यावरण स्वीकृति के नदी को पाटकर सौ करोड़ की सड़क बना दी गई लगातार इस पर काम जारी है ये सड़क क्यों और किसको लाभ पहुंचाने के लिए स्मार्ट सीटी बना रहा है इस पर स्मार्ट सिटी मौन है 2020से इसका काम चालू इस अवैध काम के लिए किसी रोक टोक नहीं की सौ करोड़ की इस सड़क को नदी को पाटकर का बनाया जा रहा है कोई निजी व्यक्ति के लिए शासन सौ करोड़ खर्च रहा है जबकि शहर की सड़के नहीं बन रही है कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने आरोप लगाया है कि इसमें बड़े भूमाफिया है कुछ बीजेपी के नेता है कुछ ब्यूरोक्रेट है जिनको लाभ पहुंचाने के लिए सड़क बनाई जा रही है ,नदी को पटना अपराध है कांग्रेस इसके ख़िलाफ़ धरना देगी, आंदोलन करेगी थाने में एफआईआर करेगी , जनता के पैसे की बर्बादी है इसके खिलाफ आंदोलन के साथ कोर्ट में भी मामला लगाएंगे। जनता को बताएंगे किसके लिए ये सड़क बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, भाजपा के वरिष्ठ सांसद ब्रजमोहन अग्रवाल के लिए प्रोटोकॉल…
Cresta Posts Box by CP