
बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड के ग्राम पंचायत केंदा में शराब दुकान खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों ने पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पेंड्रा – बिलासपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा 7 दिन में हटाने का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया साथ ही 7 दिन में नहीं हटाने पर शराब दुकान तालाबंदी करने की बात ग्रामीणों ने कही। कोटा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत केंदा में शराब दुकान खोला गया हैं। ग्रामीणों के द्वारा शराब दुकान खोले जाने का विरोध किया जा रहा था, यहां के ग्रामीणों के द्वारा कलेक्टर में शराब दुकान नहीं खोले जाने के लिए आवेदन दिया गया था। उसके बाद भी शराब दुकान खुल गया जिसके बाद ग्रामीणों में दुकान खुल जाने का विरोध होने लगा सोमवार को आसपास ग्राम के ग्रामीणों के द्वारा पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में पेंड्रा, बिलासपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम करने पंहुचे जिससे यातायात बाधित हो गया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने अपने बच्चों और गांव की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की । चक्काजाम सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। वे प्रदर्शनकारी महिलाओं से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि, महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी हुई हैं और शराब दुकान को 7 दिन के भीतर हटाने का आश्वासन मिलने के बाद महिलाओं ने चक्का जमा समाप्त किया साथ ही नहीं हटाने पर शराब दुकान तालाबंदी करने की बात महिलाओं ने कही।शराब दुकान बंद कराने ईश्वर तंवर, मन्नू टेकाम, प्रताप भान सिँह, राम पावले, गौरी बाई, श्याम कुमारी, चमेली बाई, राजकुँवर, रामफल, संतोष सिँह जनपद सदस्य जमुना टेकाम, सरपंच सुखीराम, जनपद सदस्य नेतु यादव, सरपंच गणपत मरावी सहित सैकड़ों की संख्या मे महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे
*सरकार चाहे तो महतारी वंदन का पैसा वापस ले ले पर शराब दुकान नहीं खुलना चाहिए*
*जमुना टेकाम जनपद सदस्य केंदा*
*गांव गांव मे दारू भट्टी खोलकर भाजपा सरकार सुशाशन तिहार मना रही है जो शर्मनाक है
