आज जनजातीय गौरव पर रैली, सभा के रूप में पुलिस ग्राउंड पहुंचेगी।

बिलासपुर।भगवान बिरसा मुंडा  की 150 वी जन्म जयंती के अवसर पर जनजाति समाज बिलासपुर द्वारा जनजाति गौरव दिवस का आयोजन को किया जा रहा है जिसमें प्रातः 9:00 बजे जरहाभाठा छात्रावास परिसर में पारंपरिक रूप से पूजा अर्चना कर रैली निकाली जाएगी जो मंदिर चौक नेहरू चौक देवकीनंदन चौक गोल बाज़ार सदर बाजार तेलीपारा पुराना बस स्टैंड अग्रेसन चौक सत्यम चौक रघुराज स्टेडियम होते हुए पुलिस स्टेडियम बिलासपुर में रैली सभा के रूप में परिवर्तित होगा।रैली में बस्तर की सांस्कृतिक दलों द्वारा कला संस्कृति का अनुपम प्रदर्शन किया जाएगा।साथ ही जिला स्तर पर करमा सुवा डंडा नृत्यों की प्रस्तुति भी किया जाएगा।रैली अपने भव्यता के रूप में ऎतिहासिक होगा जिसमें महापुरुषों का झलक झाँकी के रुप में दर्शाया जाना है जिसमें भगवान बिरसा मुंडा जी, वीर नारायण जी तिलका मांझी, रानी दुर्गावती आदि होगा।।

सभा स्थल पर 16 सांस्कृतिक दलों द्वारा छत्तीसगढ़ संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम होगा साथ ही उन्हें पुरस्कृत किया जाना है।

इस कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय मुख्य अतिथि रहेंगे साथ ही केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ,डिप्टी सीएम अरुण साव बिलासपुर जिले के सभी विधायक व सभी समाज प्रमुख अतिथि होंगे।माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सभी समाज प्रमुखों का व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक लोगों का सम्मान माननीय मुख्यमंत्री जी के हाथों में किया जाएगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
आधारशिला विद्या मंदिर सैनिक स्कूल में बाल दिवस उत्सव हर्षोल्लास…
Cresta Posts Box by CP