
बिलासपुर। सिम्स में एमबीबीएस के अतिरिक्त सीट बढ़ाने के लिए सुविधाओं के निरीक्षण के लिए दिल्ली से एमसीआई की टीम सोमवार को सिम्स पहंुची थी जहां निरीक्षण के दौरान फोटो खिचने गए फोटोग्राफर और पत्रकारों के साथ दिल्ली से आए टीम के सदस्य दुर्व्यवहार करते हुए उलझ गए और बिना अनुमति के फोटो कैसे ले रहें है। कहते हुए फोटोग्राफर और पत्रकारों से विवाद करने लगें। ये सब होते रहा और सिम्स के डीन डॉ.तृप्ति नागरिया, अधीक्षक डॉ.पुनीत भारद्बाज, पीआरओ डॉ. आरती पांडे सहित अन्य डॉक्टर और अधिकारी खड़े-खड़े देखते रहें। सिम्स में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार की लगातार घटना हो रही है। कोरोनाकाल में भी इस तरह की घटना हुई है। स्वास्थ विभाग की व्यवस्था वर्तमान अधिकारी डॉक्टर के कारण बिगड़ गई है इससे स्वास्थ विभाग की छवि खराब हो रही है। स्वास्थ विभाग के अधिकारी स्वास्थ मंत्री और सरकार की छवि खराब कर राजे है।
