
बिलासपुर -छेड़छाड़ आरोपी कोच अशोक वर्मा पिता- भुवनलाल वर्मा उम्र 34 वर्ष साकिन- परसवार थाना – अनुपपुर जिला – अनुपपुर ( म.प्र . ) के डोंगरीपारा करगीरोड कोटा के खिलाफ मामले में 7 तारीख को ग्राम – सीस थाना रतनपुर में 21 वर्षीय महिला कराटे खिलाड़ी एवं महिला कोच को उसी के संस्था के मुख्य प्रशिक्षक अशोक वर्मा द्वारा घर के अंदर छेड़छाड़ कर महिला का लज्जा भंग किया था । इसकी रिपोर्ट महिला ने थाने में कई थी । -354,294,506 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में ली गई थी । घटना की रिपोर्ट थाने में होने पर आरोपी अशोक वर्मा फरार हो गया था , महिला संबंधी अपराधो में त्वरित निराकरण के वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशों के परिपालन में रतनपुर पुलिस द्वारा आरोपी की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही थी , दिनांक 26 . 06.2021 की रात मुखबिर के सूचना पर आरोपी अशोक वर्मा को रतनपुर पुलिस द्वारा कोटा के पास से गिरफ्तार किया गया है ,
