‘
कलाम विदिन मी ‘ कार्यक्रम का भव्य समापन,भारत रतन अब्दुल कलाम जयंती मैं ऐसे कार्यक्रम युवाओ को सच्ची राष्ट्र भक्ति के लिए प्रेरित करते है-अटल श्रीवास्तव
।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अटल श्रीवास्तव (कोटा विधायक ) , विशिष्ट अतिथि सुतापा सरकार एवं अरुणा राणा , अतिथि के रूप में श्रीमती शुभदा जोगेलेकर ने पधारकर विद्यालय को गौरवान्वित किया ।
कार्यक्रम के दूसरे दिन इसरो क्विज प्रतियोगिता में नन्हें वैज्ञानिकों ने बढ़ – चढ़ कर प्रतिभाग किया और अपनी वैज्ञानिक समझ , ज्ञान व दृष्टिकोण से सबको आश्चर्यचकित कर दिया । इसरो क्विज में सम्मिलित हर प्रतिभागी में मिसाइल मैन की झलक देखने को मिली । प्रतिभागियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा ,उत्साह व रुचि की जो ललक देखने को मिली वह अवश्य ही उन्हें भविष्य में नई ऊँचाईयों तक ले जाएगी ।
वाद विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने प्रबल शब्दकोष , अकाट्य तर्कों और विचारों से प्रतियोगिता को और जटिल व कठिन बना दिया । आत्मविश्वास व दृढ़ इच्छाशक्ति से लैस सभी विद्यार्थियों का हर वाक्य उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से ओत प्रोत था ।
बच्चों ने इस प्रतियोगिता में न केवल प्रतिभाग किया बल्कि अपने ज्ञान ,बोध , समझ व समृद्ध भाषा शैली का परिचय दिया ।
ताल तरंग ( नृत्य ) प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के अभूतपूर्व प्रदर्शन ने पूरे परिवेश को बाँध लिया । प्रतियोगियों की विभिन्न मुद्राएँ , भाव भंगिमाएं व नृत्य शैली ने पूरी दर्शक दीर्घा को उत्साह से भर दिया । कलाकारों का संगीत की धुन व गीत के बोल के साथ भंगिमाओं का सामंजस्य और तालमेल देखने योग्य था ।
साइंस एग्जीवेशन में नन्हें वैज्ञानिकों की कल्पनाओं को उड़ान देने वाली की प्रतिकृतिया सराहनीय रहीं । बच्चों ने अपने वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रदर्शित करते हुए खाना परोसने वाला रोबोट , वाटर हार्वेस्टिंग , सेंसर प्रोजेक्ट (स्मार्ट होम ) , पवनचक्की , पॉल्यूशन कंट्रोल सिस्टम , द विजनरी विजन – शूज सेंसर ( स्मार्ट शूज फॉर ब्लाइंड पीपल ) , एंटी सुसाइड फैन , स्मार्ट डस्टबिन के मॉडल प्रस्तुत किए और उनकी कार्यप्रणाली को समझाते हुए अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।
एक छोटी सी प्रयोगशाला में बड़ा सपना संजोये अटल टिकरिंग लैब में रॉकेट और अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए गए । विशिष्ट अतिथि मिलिट्री साइंटिस्ट अरुणा राणा ने ‘इंसापायरों विजन ‘ के तहत विभिन्न प्रकार के ड्रोन , एयर क्राफ्ट , राकेट और मिसाइल की प्रदर्शनी का आयोजन किया । उन्होंने बच्चों को इसकी कार्यप्रणाली के बारे में समझाया और प्रत्येक मॉडल को चला कर उनका प्रयोगात्मक परीक्षण करना भी सिखाया ।
शिक्षकों के लिए आयोजित ‘टीचिंग मेथेडोलॉजी ‘ पर आधारित वाद – विवाद प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया और विभिन्न शिक्षण पद्धतियों पर चर्चा करते हुए अपना पक्ष रखा । पारम्परिक शिक्षण पद्धति और आधुनिक शिक्षण पद्धति के पक्ष और विपक्ष मे तर्क , प्रभावी शिक्षण , छात्र को विषयवस्तु से जोड़ना , व्यावहारिक ज्ञान पर जोर देना , संचार व सहयोग की भावना , भटकाव की समस्या व समाधान आदि विषयों पर शिक्षकों ने अपने विचारों और अनुभवों की चर्चा की ।
कलाम जी के पूरे जीवन को दर्शाती कलाम गैलरी में कलाम जी का जीवन परिचय दे रही थी । एक -एक में चित्र उनके जीवन दर्शन , उनकी संघर्षशीलता , उनकी मेहनत , लगन और उनके जीवन लक्ष्य की कहानी समाहित थी ।
एवीएम सैनिक स्कूल के बच्चों द्वारा बनाई गई मनमोहक और लुभावनी कलाकृतियाँ बेजोड़ रहीं। बच्चों की मेहनत और लगन को दर्शाती ये कलाकृतियाँ मानो जीवंत हो उठी हों ।
पूरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहा ‘धान का कटोरा ‘कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रदर्शित करती झाँकी ‘ छत्तीसगढ़ की झलक ‘ । इस झाँकी में विभिन्न स्थानीय व्यंजन , वेशभूषा , आभूषण , नृत्य आदि में बसी हुई छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू सबको आकर्षित करती रही ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस विद्यालय (एवीएम ) की नींव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए रखी गयी थी आज एवीएम के विद्यार्थी पंख फैलाये आसमान में उड़ने को तैयार हैं । उन्होंने छात्रों से कहा कि कलाम जी का जीवन हर किसी के लिए प्रेरणास्रोत है । निराशा के गर्त से उठकर सफलता का परचम छूने का नाम हैं – डॉ. कलाम ।
विशिष्ट अतिथि सुतापा सरकार ने कहा कि निःसंदेह कलाम साहब हम सबके लिए आदर्श हैं । जिन्होंने हमें फेलियर शब्द में भी सकारात्मकता खोजने की राह बताते हुए कहा कि फेलियर का सही अर्थ है – फर्स्ट अटेम्पट टू लर्निंग ।
अतिथि शुभदा जोगेलेकर कहा कि ‘कलाम विदिन मी’ कार्यक्रम एक ड्रीम स्कूल का ड्रीम प्रोग्राम है । उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए शुभकामनाएँ दी ।
एवीएम सैनिक स्कूल का सिग्नेचर प्रोग्राम कलाम विद इन मी सभी विद्यार्थियों को समान रूप से एक मंच और अवसर देता है कि वो विभिन्न क्षेत्रों में योग्यता का प्रदर्शन कर सकें और सकारात्मक रूप से जीवन में आगे बढ़ सकें ।
कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के अंतिम निर्णायक अतिथि काजल थरमानी एवं तूलिका वाजपेई (मॉम एंड मी ), श्रीमती अपेक्षा शर्मा एवं अनिमेष माँझी (स्वर तरंग ), श्रीमती ज्योति वर्मा , विकास राज पोपट एवं एनीरोज (डिबेट ), निकिता मुरे एवं रुपेश सर (ताल तरंग ), श्रीमती मैत्री एवं ज्योति गुप्ता ( टैलेंट शो ), श्रीमती प्रीति अग्रवाल एवं नेहा ( पेंट यर ड्रीम्स ),रॉबिन पुष्प एवं पाधि सर ( टीचिंग मेथेडोलॉजी )
रहें ।
प्रमुख प्रतिस्पर्धाओं के विजेता कमशः -ताल तरंग (नृत्य प्रतियोगिता) ग्रुप ए
प्रथम स्थान नारायना ई टेक्नो स्कूल ,द्वितीय स्थान कर्नल्स एकेडमी ,
तृतीय स्थान एवीएम तथा ग्रुप बी में प्रयास आवासीय विद्यालय प्रथम ,एवीएम द्वितीय एवं मॉर्डन इजुकेशन एकेडमी तृतीय स्थान पर रहें ।
स्वर तरंग (गायन प्रतियोगिता)ग्रुप ए में प्रथम स्थान अन्वित बाग़ची (डी ए वी )
द्वितीय स्थान विहशन पमनानी
तृतीय स्थान सौम्यदीप मंडल तथा ग्रुप बी में शिवांशु दुबे (एवीएम )प्रथम , यशिका साहू प्रयास द्वितीय एवं श्रेष्ठ उर्वेजा (केपी एस) तृतीय स्थान पर रहें ।
मॉम एंड मी (नॉन फायर कुकिंग) में ग्रुप ए में अविनाश कंसारी( एवीएम )प्रथम एवम अमराया पांडेय ( नारायना ई टेक्नो स्कूल ) द्वितीय स्थान पर तथा ग्रुप बी में प्रथम व द्वितीय स्थान पर नारायना ई टेक्नो स्कूल एवं तृतीय स्थान पर केपीएस रहा ।
पेंट योर ड्रीम्स में ग्रुप ए से प्रथम स्थान पर माही जोशी ( कर्नल्स एकेडमी ), द्वितीय यंतिका ध्रुव ( एवीएम ), तृतीय स्थान पर अंचित जैन ( बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल ) ग्रुप बी प्रथम स्थान पर आद्या तिवारी ( कर्नल्स एकेडमी ) , द्वितीय मंजरी गरहवाल ( के पी एस )एवं गूँज पटेल (एवीएम ) तृतीय स्थान पर रहें ।
डिबेट (वाद-विवाद प्रतियोगिता)
प्रथम स्थान पर अचीवर्स पब्लिक स्कूल ,द्वितीय स्थान पर एवीएम एवं
तृतीय स्थान पर कर्नल्स एकेडमी रहा ।
इसरो क्विज क्विज ग्रुप ए एवीएम प्रथम , मॉर्डन इजुकेशनल एकेडमी द्वितीय , नारायना ई टेक्नो स्कूल तृतीय एवं ग्रुप बी में प्रयास विद्यालय प्रथम , मॉर्डन एजुकेशन द्वितीय एवं एवीएम तृतीय स्थान पर रहें ।
साइंस एग्जीवेशन में बिलियेंट पब्लिक स्कूल प्रथम एवं द्वितीय व तृतीय स्थान पर एवीएम रहा
टैलेंट शो में ग्रुप ए से प्रथम व द्वितीय स्थान पर एवीएम एवं तृतीय स्थान बिरला ओपन माइंड स्कूल एवं ग्रुप बी से पहले व तीसरे स्थान पर अचीवर्स पब्लिक स्कूल एवं दूसरे स्थान पर एवीएम रहा ।
बास्केट बॉल में प्रथम स्थान पर एवीएम द्वितीय स्थान पर के पी एस तथा तृतीय स्थान पर कर्नल्स एकेडमी और होली क्रॉस साझे रूप से रहें ।
टीचिंग मेथेडोलाजी (शिक्षकों के लिए)में प्रथम स्थान पर गुरदीश कौर ,द्वितीय स्थान पर रितेश पांडेय एवं तृतीय स्थान पर दीप्तांशु सर रहें ।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के चेयरमैन डॉ . अजय श्रीवास्तव ने सभी शिक्षकों , एडमिन ग्रुप और सपोर्टिंग स्टाफ को दीपावली कि शुभकामनाएँ देते हुए सम्मानित किया । विद्यालय के डायरेक्टर एस के जनास्वामी और प्रिंसिपल जी आर मधुलिका ने सभी विद्यालय से उपस्थित छात्रों और शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की ।
