चयन प्रभारी के सामने जिला अध्यक्ष के उम्मीदवारो ने की दावेदारी, एक मिनट से कम समय में सुनी प्रभारी ने बात।

बिलासपुर, जिला अध्यक्ष ग्रामीण और शहर के चयन के लिए प्रभारी उमंग सिंगार के सामने दावेदारों ने अपनी बात रखी , सभी के समर्थकों ने अपनी अपनी बात रखी , दिन भर कांग्रेस भवन से लेकर छत्तीसगढ़ भवन तक गहमागहमी रही कांग्रेसी एक दूसरे की टोह लेते रहे कौन किस तरफ़ जा रहा है किसका सपोर्ट कर रहा है इसकी भी मुखबिरी होते रही , शहर के लिए कांग्रेस भवनe और ग्रामीण के लिए बेहतराई के तुलसी भवन में रायशुमारी की गई , दावेदारों में बेहद उत्साह  दिखा 27 नेताओं ने शहर जिला केलिए दावेदारी की कुछ पुराने भी आ गए कुछ नए और युवाओं ने ताकत झोंकी, दावेदार अपने अपने तरीके  से समर्थन जुटा रहे थे, युवा टीम राहुल गांधी बनाना चाहते है इस लिए संगठन में सृजन कर रहे है, सभी जिले में प्रभारी भेज कर जिला अध्यक्ष की तलाश करवा रहे है, कांग्रेस में भी इसको लेकर उत्साह दिखा , इस बार जिला अध्यक्ष के लिए युवा उत्साहित है स्थानीय समीकरण मेंभी एक दूसरे समर्थन करने नहीं करने का भी गणित चलते रहा एक महिला नेत्री ने भी जिला अध्यक्ष की दावेदारी की है, सार्वजनिक छवि को तरजीह दी जा रही है,, किसकी छवि अच्छी है कौन पूरी तड़ह से कांग्रेसी है कौन फूल छाप कांग्रेसी है इसका पता भी प्रभारी सिंगर की टीम लगाते रही। कई स्तर पर प्रभारी की टीम जिला अध्यक्ष के लिए रायशुमारी करते रही , नेता प्रभारी के आते जाते डटे रहे प्रभारी शहर ग्रामीण की रायशुमारी के बाद सोमवार की सुबह भी चर्चा करने के बाद रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*राज्य एवं केन्द्र शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ अधिक…
Cresta Posts Box by CP