एक लाख के गांजे के साथ कोरबा का युवक पकड़ाया।

 “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सकरी पुलिस एवं एसीसीयु की संयुक्त कार्यवाही।

 अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

 आरोपी के कब्जे से 08 कि ग्राम गांजा कीमती 1,20,000 रूपये एवं एक नग कीपेड मोबाईल बरामद किया गया ।

 आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

 “ऑपरेशन प्रहार” के तहत इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगा।

आरोपी का नाम – भुपेन्द्र पुरी पिता नर्मदा पुरी उम्र 24 वर्ष निवासी रिसदी थाना रामपुर जिला कोरबा, हामु धान मंडी के पास तोरवा थाना तोरवा जिला बिलासपुर

बिलासपुर ,पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह द्वारा “आपरेशन प्रहार’’ के तहत अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध नशा के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किये जाने पर  नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन)  निमितेश सिंह से मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में थाना सकरी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं नशा के कारोबार करने वालो की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाए गया था । मुखबीर से सूचना मिली कि एक दाड़ी वाला व्यक्ति जो कथ्था रंग फुल कमीज तथा नीला रंग के जींस पैट पहना है एक काले रंग के बड़े से बैग में गांजा रखकर उस्लापुर ओवर ब्रीज के नीचे गांजा बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है मुखबीर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया थाना सकरी एवं एसीसीयु की संयुक्त टीम द्वारा उस्लापुर ओवर ब्रीज के नीचे आरोपी भुपेन्द्र पुरी पिता नर्मदा पुरी उम्र 24 वर्ष निवासी रिसदी थाना रामपुर जिला कोरबा हाल मुकाम धान मंडी तोरवा थाना तोरवा जिला बिलासपुर छ.ग. को घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी के कब्जे से 08 किलो ग्राम गांजा कीमती 1,20,000 रूपये एवं एक नग कीपेड मोबाईल जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य, उनि हेमंत आदित्य, आर- रूपेश कौशिक, इंद्रावन सिंह मरकाम एवं एसीसीयू की टीम की भूमिका सराहनीय रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *