
बीसीसीआई के निर्देशानुसार आईपीएल के तर्ज पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2 का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें आज छठवें दिन मैच नंबर 11 खेला गया जो कि बिलासपुर बुल्स बनाम सरगुजा टाइगर्स के मध्य खेला गया।
जिसमें सरगुजा टाइगर के कप्तान आशुतोष सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया ।
बिलासपुर बुल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 191 रन बनाए।
जिसमें प्रारंभिक बल्लेबाज आयुष पांडे ने शानदार नाबाद पारी खेलते हुए 66 गेंदों में 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 102 रन बनाए। कप्तान शशांक सिंह ने भी आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्के के मदद से 40 रन बनाए और शुभम मौर्या ने 31 रन का योगदान दिया।
सरगुजा टाइगर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए दिवाकर, वासुदेव और हर्ष ने एक एक विकेट प्राप्त किए।
इसके पश्चात सरगुजा टाइगर्स ने 192 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन ही बना पाई।
सरगुजा टाइगर्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान आशुतोष सिंह ने 62 रन, सानिध्य हूरकत ने 37 रन और गगनदीप सिंह ने 25 रनों का योगदान दिया।
बिलासपुर बुल्स के तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद इरफान ने 4 विकेट, वरुण सिंह भुई ने 2 विकेट और रुद्र प्रताप, अंकित कुमार और शुभम मौर्या ने एक एक विकेट प्राप्त किए
इस तरह बिलासपुर बुल्स ने सरगुजा टाइगर्स को 28 रन से हराकर 2 अंक प्राप्त किए।
और बिलासपुर बुल्स के अब तक 4 मैच में 6 अंक हो चुके है और सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
मैच के प्लेयर ऑफ द मैच आयुष पांडे थे और सुपर सिक्सर शशांक सिंह को प्राप्त हुआ।
और 11 मैच के बाद पर्पल कैप आयुष पांडे बन गए है जिन्होंने ने 4 मैच में 204 रन बना चुके है।
बिलासपुर बुल्स अपना अंतिम मैच 12 जून को शाम 7:30 को राजनांदगांव पैंथर के मध्य खेलेगा।
यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल द्वारा दिया गया।
