लाखों रूपये की हेरा-फेरी करने वाला एच.डी.एफ.सी. बैंक का ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर नितिन देवांगन गिरफ्तार।

बिलासपुर,- प्रार्थी रविश शाह ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वर्तमान मंे एच.डी.एफ.सी. बैंक शाखा देवेन्द्र नगर में ब्रांच मैनेजर के पद पर पदस्थ है। बैंक के तत्कालीन कार्यरत ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर नितिन देवांगन पिता जीवन दास देवांगन द्वारा अपने कार्यकाल वर्ष 2020 से 2023 तक कुल 06 खाता धारको से बिना सहमति के कुटरचना कर चेक बुक प्राप्त कर अपने द्वारा खुलवाये फर्जी खाते मंे रकम बिना ग्राहक की जानकारी के कुल 82,83,000/रूपये पृथक-पृथक से आहरण कर व्यक्तिगत उपयोग किया गया। जिसके संबध मंे बैंक सत्र पर आडिट होने व दोषी पाये जाने पर निलंबित कर, लिये गये रकम वापस प्राप्त करने हेतु समय दिये जाने पर मात्र 78,85,000/रूपये वापस कर शेष 3,98,000/रूपये वर्तमान समय तक न देकर धोखाधडी किया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी नितिन देवांगन के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 60/25 धारा 316(5), 318(4) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी नितिन देवांगन को जगदलपुर से गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 

*गिरफ्तार आरोपी – नितिन देवांगन पिता जीवन दास देवांगन उम्र 38 साल निवासी 81 भगत सिंह गली पथरागुड़ा जगदलपुर जिला बस्तर (छ.ग.)।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *