मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन से आ रही छत्तीसगढ़ में समृद्धि : कौशिक।

बिलासपुर,*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री के विभागों पर हुए अनुदान मांगों की चर्चा पर भाग लिए*

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बजट सत्र 2025 के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बधाई देते हुए कहा कि सवा साल इस कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को जिस ऊंचाई में ले जाना चाहिए था, छत्तीसगढ़ के किसानों की जो चिंता करना चाहिए था, छत्तीसगढ़ में महिलाओं की चिंता करनी चाहिए थी, छत्तीसगढ़ में हमारे श्रमिक बन्धुओं की चिंता करनी चाहिए थी और हमारा उ‌द्योग नीति कैसा हो, उन सारी बातों को लेकर सवा साल में जो कार्य किया गया है, उसके कारण  छत्तीसगढ़ का परिदृश्य बदला हुआ दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन सवा सालों में छत्तीसगढ़ कि तस्वीर बदली है वह सबके लिए अनुकरणीय है, समाज का हर वर्ग किसान, युवा, महिला, छात्र, वृद्ध हर वर्ग विकास कि मुख्य धारा से जुड़ रहा है हर वर्ग कि चिंता विष्णुदेव साय सरकार द्वारा की जा रही ऐसा कोई वर्ग नहीं जो किसी चीज से वंचित रहा हो। उन्होंने कहा की विष्णुदेव साय की सरकार वंचितों की चिंता करने वाली यह सरकार है साय सरकार ने सेवा और सुशासन से ही सवा सालों में ही छत्तीसगढ़ का परिदृश्य बदला है। 

श्री कौशिक ने कहा की जिस तरह से हम लगातार विशाल विजयी की ओर रहे है पहले विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, नगरी निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव में जिस तरह जनता ने हमे जनादेश दिया है वह एक उम्मीदों का जनादेश है, एक विश्वास का जनादेश है और इसी विश्वास और उम्मीदों के मुुताबिक भाजपा सरकार कार्य कर रही है। श्री कौशिक ने कहा की मुख्यमंत्री  के सभी विभागों के साथ – साथ अन्य सभी विभागों का भी क्रियान्वयन अच्छी तरह से हुआ है। निश्चित रूप से मुख्यमंत्री  इसके लिए बधाई के पात्र है। 

श्री कौशिक ने कहा की पिछली सरकार में प्रदेश में विकास पूर्णतः थम गयी थी, पूरे प्रदेश में करप्शन बड़ गया था, जिस तरह से पैसों का बंदरबाट हो रहा था और भ्रष्टाचार का बोलबाला था, स्कूलों में अव्यस्था, ऐसे अनेक कारणों के कारण प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को नाकार दिया था। इन सभी को व्यवस्थित कर प्रदेश को सही राह पर लाने का काम विष्णुदेवसाय सरकार ने किया है। जिस तरह प्रगति का बजट 2025 पेश हुआ है आने वाले सालों में छत्तीसगढ़ विकसित छत्तीसगढ़ कहलाएगा और यही कारण है कि जनता हमे हमेशा अपना आशीर्वाद दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *