
बिलासपुर, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कल टी एस बाबा के सामने छोटे कार्यकर्ताओ को लगातार पार्टी से निष्कासित किए जाने पर जिला अध्यक्ष पर नाराजगी जाहिर की थी कहा ऐसे काम से कांग्रेस कमजोर हो रही , इससे नाराज विजय पांडे और विजय केशरवानी ने विधायक के इस बयान को अशोभनीय, दुर्व्यवहार और अनुशासनहीनता लगी है , दोनो अध्यक्ष ने पीसीसी के अलावा सचिन पायलट को पत्र लिख कर विधायक को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है , दोनो अध्यक्ष इस मामले में इतने उत्साही हुए कि सचिन पायलट को भी पत्र की कापी भेज दी। दोनो अध्यक्ष इस बात पर अड़े हैं कि जिनको निकाला वो उनका सही फैसला है इसलिए विधायक को अनुशासनहीन के मामले में निकाला जाए।
