प्रांकित यादव, जुबेर अहमद, जुबेर अंजुम पार्टी विरोधी काम,विजय पांडे ने किया निष्कासित।।

निष्कासन —
बिलासपुर,शहर ज़िला कांग्रेस के अध्यक्ष विजय पांडेय को  वार्ड 21 गुरु घासीदास नगर से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सीमा घृतेश का शिकायत पत्र प्राप्त हुआ ,
पत्र में सीमा घृतेश ने वार्ड 21 गुरु घासीदास नगर में कल 11 फरवरी को मतदान के दौरान प्रांकित यादव,जुबेर अहमद और खालिद अंजुम को अन्य प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने,कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के विरोध कर के मतदान के दौरान कांग्रेस के प्रतिकूल वातावरण निर्मित करने ,एवं विपक्ष के प्रत्याशी को लाभ पहुंचाने, जिससे चुनाव में कांग्रेस को नुकसान हो सकता है ,जैसे गम्भीर आरोप लगाते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग की है।
इस पत्र के आधार पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय ने उन के ऊपर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए,तत्काल प्रांकित यादव, जुबेर अहमद एवं खालिद अंजुम को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं खुलाघात करने के आरोप में 6 वर्षो के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्काषित किया ।
: प्रांकित यादव –बूथ अध्यक्ष और युवा कांग्रेस का सक्रिय सदस्य
जुबेर अहमद– युवा कांग्रेस के सक्रिय सदस्य
जुबेर अंजुम –,शासकीय महा विद्यालय का कांग्रेस कार्यकाल में अशासकीय सदस्य था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, रायपुर निवासी एस. के. क्षत्री, पुलिस विभाग में कार्यालय…
Cresta Posts Box by CP