
बिलासपुर, चुनावी रैली के आखरी दिन दिलीप पाटिल ने एक बड़ी रैली निकाली , रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी, कांग्रेस नेता विनय शर्मा ने दिलीप पाटिल की रैली में कहा कि दिलीप पाटिल आप लोगों के बीच का है लिंगयडीह के विकास के लिए दिलीप के साथ आपको भी आना पड़ेगा , दिलीप पाटिल ने तो अपने भाषण से लोगों का दिल जीत लिया बोला ये लड़ाई महल और झोपडी की है महल वाले दलालों के साथ जमीन हड़पने केलिए आए है जमीन मिल जाने के बाद गायब हों जाएंगे , शहरी आवास का फॉर्म मत भरना वरना यहां बुल्डोजर चला के अटल। आवास में भेज देंगे , जमीन से बेदखल कर देंगे आप मेरा साथ मै आपके साथ हूं मैं आपके साथ झोपडी में रहता हूं महल वाले आज आए है कल चले जाएंगे इनका पैसा हमारा पसीना है काम करेगा ,ये खरीदने आए है लेकिन बिकना नहीं है दो हजार कीमत लगा रहे है ।
