

एसीबी के 02 अलग-अलग प्रकरण में लोकसेवक रिश्वत लेते गिरफ्तार
(1) सेवानिवृत्त प्रधान पाठक से रिश्वत लेते शा.उ. मा. विद्यालय, पदमपुर मुंगेली के प्राचार्य एवं बाबू गिरफ्तार
प्रार्थी ईश्वर लाल भारती, सरकंडा बिलासपुर द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में
शिकायत की गई थी कि उनकी शासकीय माध्यमिक शाला जरहागांव मुंगेली से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति उपरांत जीपीएफ, पेंशन व ग्रेच्यूटी राशि का बिल निकालने के एवज में डीडीओ सह प्राचार्य, . पदमपुर, मुंगेली मालिक राम मेहर एवं बाबू हनी 20.000 रुपए की मांग की गई थी तथा प्रार्थी द्वारा राशि देने के बाद भी बिल के 10.000 थी। प्रार्थी व्यथित हो गया था तथा और रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। 8.000 € सहमति हुई। आज दिनांक 10.01.2025 को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी 8.000 रू. रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।
दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी मालिक राम मेहर
आरोपी-हनी शर्मा
(2) जशपुर स्थानांतरित सहायक शिक्षक से रिश्वत लेते जिला सरगुजा के बी.ई.ओ सीतापुर, बाबू ऎ सहयोगी शिक्षक गिरफ्तार
प्रार्थी चमर साय पैकरा, सहायक शिक्षक, शा.क.पू.मा.शा. बागबहार जिला जशपुर द्वारा एन्टी करपा ब्यूरो, अंबिकापुर में शिकायत की गई थी कि वह शा.क.पू.मा.शा. बोदा बतौली में पूर्व में पदस्थ था, जहां से स्थानांतरण पश्चात् बागबहार जशपुर से वेतन आहरण हेतु एल.पी.सी. (अंतिम वेतन प्रमाण पत्र) एवं सेवा पुस्तिका देने के एवज में कार्यालय विकासखंड शिका अधिकारी सीतापुर, जिला-सरगुजा के बीईओ मिथिलेश सिंह सेंगर एवं सहायक ग्रेड-2 राजकुमार प्रसाद 15000 रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन पश्चात् आज दिनांक 10.01.2025 को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से मिथिलेश सिंह सेंगर, राजकुमार प्रसाद एवं उनके सहयोगी अनुराग बरई, सहायक शिक्षक प्रा.शा. धरमपुर को 15000 रू. रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया।
तीनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी मिथिलेश सिंह सेंगर
आरोपी-राजकुमार प्रसाद
आरोपी-अनुराग बरई