
बिलासपुर, चकरभाठा में चालीहा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समाज को बधाई देते हुए कहा कि सिंधी समाज व्यवसाय करने वाला शिक्षित समाज है संत साईं लाल समाज के लिए सेवा कार्यक्रम करते रहते है छत्तीसगढ़ को उनका आशीर्वाद है , और हमेशा मिलता रहेगा , सिन्धी समाज ने विभाजन की विभीषिका झेली है एक तरफ खुशी थी तो दूसरे तरफ पीड़ा , अंग्रेजों और मुगलों के आक्रमण को झेल कर समाज ने विकास किया है, लाल कृष्ण आडवाणी को याद करते हुए साय ने कहा कि मुझे उनके साथ काम करने का अवसर मिला ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है , सिंधी समाज सेवाभावी समाज है , आज मैं संत साईं लाल का आशीर्वाद लेने आया हूं समाज के लोगो के दर्शन करने आया हूं समय अभाव के कारण भी मैने संत साईं लाल के लिए तुरत आया हूं । कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, अमर अग्रवाल सहित समाज के विजय वर्मा, नानक रेलवानी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे