
बिलासपुर,रायपुर, दिसंबर 2024/राज्य शासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सुबोध कुमार सिंह, भा.प्र.से. (1997) को प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री के पद पर नियुक्त किया है। श्री सिंह को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद इस पद पर पदस्थ किया गया है। सुबोध सिंह एक सुलझे हुए अधिकारी है, पूर्व में तीन साल की भाजपा सरकार में प्रशानिक कसावट के साथ काम किया सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन्य में काम का बेहतर अनुभव सुबोध सिंह के पास है अपनी निर्विवाद कार्यशैली के रूप में जाने जाते है मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के रूप में नियुक्ति का ये बड़ा कारण है।