सिरगिट्टी थानाक्षेत्र के जुआरी पुलिस से तेज ,पुलिस पकड़ने जाती है तो भाग जाते है!लापरवाही पुर्वक कार्यवाई, पुलिस कप्तान के निर्देश पर भी गंभीर नही थानेदार।

बिलासपुर- सिरगिट्टी थान क्षेत्र में इन दिनों जुआरियों का स्वर्ग बना हुआ है। बड़े जुआरी आजकल इस इलाके को जुआ के लिए सुरक्षित मान रहे है। बड़े जुआरी इत्मीनान से जुआ खिला रहे है। सिरगिट्टी पुलिस पकड़ने जाती है तो जुआरी पुलिस को चकमा देकर भाग जाते है ।हैं न आश्चर्य की बात ।कुछ पकड़ाते भी है पुलिस सात हजार के सात कुछ जुआरियों को पकड़ा, जबकि भाजपा नेता कुशवाह के फार्म हाऊस में पुलिस ने जान जोखिम में डाल का जुआ पकड़ा था। पुलिस वालों को चोट आई थी ऐसा पुलिस ने बताया था। लेकिन आजकल जुआरी पुलिस आते देखते है और भाग जाते है। हालाकि पुलिस उनसे बाद में निपट लेगी अभी कुछ पकडाए है उनमें संतोष कुमार धुरी, विनायक भट्ट, राकेश सिंह, नब्बू खान, शामिल है। एसपी प्रशान्त अग्रवाल ल एन ऑर्डर सहित घटित अपराध पर कार्यवाई को लेकर गंभीर माने जाते है ।उनके कार्यालय में ये सबसे अच्छी बात है कि घटना के बाद उनका इनिसिएटिव परफेक्ट होता है लेकिन थानेदार इस मामले उनके निर्देश का पालन करने में गंभीर नही दिखते और फेलूर साबित हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *