प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पालक की भूमिका निभा रहे-साय

बिलासपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के सात साल पूरा होने पर पूरे प्रदेश में सेवा ही संगठन अभियान के तहत् कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय जशपुर, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा में शामिल हुए। , भूपेन्द्र सवन्नी बिल्हा, किरण देव बस्तर में सेवा ही संगठन के कार्यक्रम में शामिल हुए। रायपुर में पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सेवा ही संगठन कार्यक्रम शामिल हुए। पूरे प्रदेश में सभी संभागों के संगठन जिला व शक्ति केन्द्रों कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। गांव, ग़रीब व किसानों से लेकर रह वर्ग की चिंता उन्होंने की है। इस पीड़ाकाल में भी वे सबके जीवन में सुलभ स्वास्थ्य के अभियान को सफलता से संचालित कर रहे हैं, टीकाकरण को जन आंदोलन का स्वरूप दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्व हित- सर्व कल्याण के सूत्रवाक्य से मानव जीवन की आवश्यकता के अनुसार जनहित की कई योजनाओं को मूर्तरूप दिया है। उज्ज्वला व मुद्रा बैंक से लेकर सारी योजनाओं से देश की गति को नव प्रगति मिली है। हम वैश्विक स्तर और मजबूत हुए हैं। इसका श्रेय श्री मोदी की समग्र सोच को जाता है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस विषम काल में समूचे देशवासियों के हित में कई महात्वपूर्ण फैसले लिये है। कोरोना के कारण जिन परिवारों में अपने पालकों को खोया है, उनके लिए देश के प्रधानमंत्री पालक की भूमिका निभा रहे हैं। यह निश्चित ही हृदयस्पर्शी योजना है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनेगा। इस आयोजन में कोविड नियमों का पालन कर सभी ने भाग लिया। कार्यक्रम में सभी सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर सेनिटाइजर,सूखा राशन सहित आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया। प्रदेश भर में भाजपा नेताओं ने मोदी का गुणगान किया कांकेर के ग्रामीण मंडल के नांदनपारा शक्ति केंद्र में सांसद मोहन मंडावी सेवा संगठन में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, - कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने 45 वर्ष या…
Cresta Posts Box by CP