सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बस्तर में जनजातीय विश्वविद्यालय खोलने शिक्षा मंत्री से की मांग।

 

*सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बस्तर में जनजातीय विश्वविद्यालय खोलने शिक्षा मंत्री से की चर्चा

*सदन में लोकहित के मामले उठाने पर बोले बृजमोहन, जल्द ही दिखेगा परिणाम*

बिलासपुर,रायपुर 10 अगस्त

लोकसभा के मानसून सत्र की समाप्ति के बाद सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल शनिवार को रायपुर वापस लौट आए। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, इस सत्र से उनको काफी अनुभव मिला, सदन में बजट पर बोलने का अवसर मिला, साथ ही छत्तीसगढ़ में लोक महत्व के कई मुद्दों को सदन में रखने का अवसर मिला, जिसमे राज्य में रेल विस्तार, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने समेत विभिन्न विषयों पर बोलने का अवसर मिला और जल्द ही इसका असर भी देखने को मिलेगा।
श्री अग्रवाल ने बताया कि, उन्होंने ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री  धर्मेंद्र प्रधान से बस्तर में जनजातीय विश्वविद्यालय खोलने पर चर्चा भी की जिसका परिणाम भी जल्द ही देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, सड़को हालत जानलेवा है किसी का ध्यान नही है…
Cresta Posts Box by CP