जारी है अवैध शराब की बिक्री ,अबकारी विभाग को नही दिखता ,पुलिस पकड़ती है।

बिलासपुर- नशे के सौदागरों पर लगाम लगाने थाना सिविल लाईन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। अवैध देशी व अंग्रजी शराब कुल 48 पाव जुमला किमती 5000 रूपये लगभग के एवं बिक्री की नगदी रकम 400 रूपये जप्त किया गया । अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को किया गया गिरफतार है । आरोपीयों द्वारा अवैध शराब को खपाने के फिराक में कर रहे थे ग्रहक की तलाश में थे।आरोपी अजय कुमार ध्रुव पिता परदेशी उम्र 24 साल निवासी धुरीपारा मंगला थाना सिविल लाईन का है ।जिले में अवैध शराब के व्यापार पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल द्वारा निदेर्शित किया गया था । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक आर ० एन ० यादव के मार्गदर्शन में क्षेत्र में मुखबीर तैनात किया गया था । मुखबीर सूचना पर थाना प्रभारी सिविल लाईन निरी 0 सुरेन्द्र स्वर्णकार के द्वारा टीम बनाकर सउनि जितेश सिंह के हमराह आर 0 1148 , 1027 , 1023 , धुरीपारा मंगला तलाब किनारे में रेड कार्यवाही किया गया । आरोपी अजय कुमार ध्रुव पिता परदेशी उम्र 24 साल निवासी धुरीपारा मंगला थाना सिविल लाईन बिलासपुर के कब्जे से अवैध देशी व अंग्रजी शराब कुल 48 पाव जुमला किमती 5000 रूपये लगभग के एवं नगदी रकम 400 रूपये किया गया बरामद किया गया । धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट का अपराध कारित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है । उपरोक्त कार्यवाही में – निरी 0 सुरेन्द्र स्वर्णकार , सउनि जितेश सिंह के आर 0 1148 सरफराज खान , 1027 जय साहू , 1023 संजीव जांगडे , आर 0 विकास यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- मोदी सरकार के सात साल पूरे होने केंद्रीय संगठन…
Cresta Posts Box by CP