
बिलासपुर,जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल होकर स्वास्थ्य एंव विद्युत की समस्याओं को कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने प्रभारी मंत्री एंव बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एंव अधिकारियों के समक्ष रखा । अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कल चपोरा के दुर्घटना में गंभीर हुये मरीजों को 108 एंबुलेस चालक द्वारा बिना अनुमति के निजी अस्पताल ले जाया गया। प्रायःसंज्ञान में आता है कि शासकीय एंबुलेस चालकों द्वारा निजी स्वार्थ के कारण गरीब मरीजों को शासकीय अस्पताल के जगह निजी अस्पताल में पहुचायां जाता है, जो अनुचित है। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामों के तालाब में पचरी निर्माण को मनरेगा एवं विधायक निधि से बंद कर दिया गया है जिसके कारण ग्रामों में पचरी का निर्माण नही हो सक रहा है। ग्राम के विकास के लिए पचरी निर्माण को पुनःआरंभ किया जाये।
