
बिलासपुर, 3 जुलाई 2024/एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर अवनीश शरण ने अपनी माता जी के साथ मिलकर कलेक्टर निवास परिसर में नीम का पौधा लगाया। कलेक्टर अवनीश शरण ने आम और खास लोगों से इस महा अभियान में हिस्सेदारी निभाते हुए अपनी मां के नाम पर पौधा लगाने की अपील की है। प्रदेश के मुखिया विष्णुदेद साय ने पौधरोपण को प्रोत्साहन के लिए एक पेड़ अपनी मां के नाम अभियान शुरु किया है , मुख्यमंत्री ने सभी से अपील कर इस अभियान में जुड़ने कि अपील की है , कलेक्टर अवनीश शरण ने भी इस एक पेड़ अपनी मां के नाम अभियान को सार्थक कर सीएम की मंशा को जनजन तक पहुंचाने की अपील की है साथ खुद भी एक पौधा अपनी मां के नाम लगा कर अभियान की शुरुवात की है। अपने निवास पर अपनी मां के साथ एक नीम का पौधा अपने निवास पर रोपा है।
