एवीएम न्यू सैनिक स्कूल के छात्रों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

ओ

बिलासपुर,आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के छात्र गौरव बैरागी अपने अथक परिश्रम और सार्थक प्रयास से आई आई टी (IIT) प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 3480 पा कर सफलता प्राप्त की। गौरव बैरागी विद्यालय के शैक्षिक वातावरण , अनुशासन , शिक्षकों के दिशा निर्देश की और समय समय पर होने वाली गतिविधियों सराहना की। एवीएम के छात्र विगत कई वर्षो से IIT, NIT, NEET जैसी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर देश नामी विश्वविद्यालयों मे अध्ययनरत हैं । जिसमें कृष्णा सिंह परिहार NEET , आस्था मिश्रा और शिवि शुक्ला एलएलबी पुणे, अहाना श्रीवास्तव फ्लेम विश्व विद्यालय पुणे, चित्रलेखा कोरी और सुयश सोनी राजकीय मेडिकल कालेज, जगदलपुर , वंशिका दुबे आईआईटी धनबाद, भूपेश सूर्यवंशी एम्स पटना , पीयूष बाजपेयी दिल्ली विश्वविद्यालय, भूमा HNLU रायपुर, कार्तिक सूर्यवंशी राजकीय डेंटल मेडिकल कॉलेज रायपुर , शाहिल समनानी दिल्ली विश्व विद्यालय और विद्यालय के अधिकांश छात्र गुरु घासीदास केद्रीय विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्सो में अध्ययनरत हैं।एवीएम बोर्ड परीक्षा की महत्ता एवं छात्रों की रूचि व भविष्य को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई के साथ साथ आईआईटी, एनआईटी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रमों पर भी विशेष ध्यान देता है एवं विद्यालय में कुशल व अनुभवी शिक्षकों का सान्निध्य एवं वातावरण छात्रों को प्रदान करता है। विद्यालय की समृद्ध पुस्तकालय और विज्ञान प्रयोगशालाएँ साथ ही अटल टिंकरिंग लैब छात्रों चिकित्सा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रुचि पैदा करता है। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अजय श्रीवास्तव , निदेशक एस.के. जनास्वामी और प्राचार्या श्रीमती जी. आर. मधुलिका ने गौरव बैरागी सहित समस्त छात्रों को बधाइयाँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की लिए शुभकामनाएं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *