
➡️ थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर टीम की प्रभावी कार्यवाही।
➡️ घटना के बाद पुलिस टीम द्वारा शहर के लगभग *100 से ज्यादा सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने* के बाद की गई संदिग्धो की पहचान।
➡️ फिर एक बार अज्ञात चोरो की पहचान में *सी.सी.टी.वी. की रही अहम भुमिका* ।
➡️ योजनानुसार तगडी *नाकेबंदी* से भागने मंे विफल हो गये शातिर आरोपी।
➡️ घटना बाद भागने कि फिराक में *’’उस्लापुर स्टेशन’’* से किया गया आरोपीयो को गिरफ्तार।
➡️ चोरी की शत-प्रतिशत संपत्ति बरामद।
…………………………………………………………
*थाना कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.) – अपराध क्रमंाक 265/24 धारा 380, 34 भा.द.वि.*
*नाम गिरफ्तार आरोपी:-*
*01.* श्रीमती पुन्ती उर्फ कुन्ती गिरी गोस्वामी पति लोधी गिरी उर्फ नरेश गिरी गोस्वामी उम्र 45 वर्ष निवासी दोरना पोस्ट लुण्ड्रा थाना लुण्ड्रा जिला अम्बिकापुर हाल मु. नमनाकला पानी टंकी के पास थाना सिटी कोतवाली अम्बिकापुर जिला सरगुजा (छ.ग.)।
*02.* श्रीमती सुक्ति देवी उर्फ गीता देवी गोस्वामी पति तोषक गिरी गोस्वामी उम्र 42 वर्ष निवासी नमनाकला पानी टंकी के पास थाना सिटी कोतवाली अम्बिकापुर जिला सरगुजा (छ.ग.)।
*03. * श्रीमती शिव कुुमारी गिरी उर्फ पुटु देवी गोस्वामी पति शिव कुमार गिरी गोस्वामी उम्र 30 वर्ष निवासी नमनाकला पानी टंकी के पास थाना सिटी कोतवाली अम्बिकापुर जिला सरगुजा (छ.ग.)।
*बरामद संपत्ति:- 02 नग सोने का लाॅकेट किमती 5000 रू।*
बिलासपुर, 21.06.24 को सदर बाजार बिलासपुर स्थित रितेश ज्वेलर्स में तीन महिलाये सोने चांदी का आभुषण खरीदने के बहाने दूकान आकर दुकान मालिक को समान दिखाने में उल्झाकर ज्वेलरी दूकान से 02 नग सोने का लाॅकेट चोरी कर ले गये कुछ देर बाद दूकान संचालक रितेश सलूजा निवासी जगत मेडिकल स्टेर बिलासपुर को चोरी का अहसास होने पर थाना सिटी कोतवाली में प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।
थाना सिटी कोतवाली द्वारा आरोपी की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने शहर में लगे *सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया जिससे संदिग्धो के हुलिया की बारिक जानकारी प्राप्त हुई* इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुये अज्ञात महिलाओ के भागने के रास्ते पर सी.सी.टी.वी. फुटेज दिखाकर पुछताछ की गई जो पता चला की महिलाये उसलापुर रेल्वे स्टेशन तरफ दिखाई दी है तब थाना सिटी कोतवाली टीम द्वारा सावधानी पुर्वक योजनाबद्ध तरिके से *उसलापुर स्टेशन के आस-पास घेराबंदी कर* सभी महिलाओ को पकडा गया। *सभी महिलाएॅ एकसाथ चोरी करने के इरादे से अम्बिकापुर से बिलासपुर आये थे* इसी दौरान घुम घुम कर ज्वेलरी दुकान की रेकी कर घटना को अंजाम दिये थे पुछताछ बाद सभी महिला आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है जिन्से लगातार पुछताछ जारी है, आरोपीयो के कब्जे से *मामले में चोरी गये 02 नग सोने का लाॅकेट शत-प्रतिशत आभुषण बरामद किये गये है।*
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) * उमेश कश्यप* , नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली *श्रीमती पूजा कुमार,* निरीक्षक एस.आर.साहू थाना प्रभारी सिटी कोतवाली व अन्य पुलिस स्टाॅफ की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई एवं *उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है* ।
