
बिलासपुर, योग दिवस पर महापौर रामशरण यादव ने अपने निवास पर योग किया महापौर ने योग को लेकर कहा योग भारतीय जीवन शैली है हम लोग भूलते जा रहे है, भोर होते ही हम घर से खेत की ओर निकल जाते थे , अपने काम लिए निकल जाते थे शाम को फिर खेत और रात में जल्दी सो कर फिर अपनी दिनचर्या में आ जाते थे आज शहर में यही चीज बदल गई है हमको सुबह जरूर आधा घंटा ही सही योग करना चाहिए, भारत योग का देश है, इसलिए हमारी संस्कृति के लिए हम सबको योग करना चाहिए, महापौर ने कहा की योग दिवस रोज मनाए और स्वस्थ रहे।
