डॉ. संजय अलंग ने कमिश्नर का फिर कार्यभार ग्रहण किया, कलेक्टर अवनीश शरण ने किया स्वागत।

बिलासपुर, 16 मार्च 2024/ बिलासपुर के नये संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग ने पूर्वान्ह कार्यभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी का तबादला सचिव वन विभाग के रूप में मंत्रालय रायपुर में हुआ है। डॉ. अलंग फिलहाल रायपुर के संभागायुक्त हैं और अतिरिक्त प्रभार के रूप में बिलासपुर संभाग का कामकाज भी देखेंगे। वे इसके पहले भी बिलासपुर के संभागायुक्त रह चुके हैं। इस अवसर पर कलेक्टर अवनीश शरण, निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, उपायुक्त श्रीमती अर्चना मिश्रा सहित कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, मेयर रामशरण यादव का निलंबन पीसीसी अध्यक्ष ने निलंबन…
Cresta Posts Box by CP