आर पी एफ जवान की लापरवाही से चली गोली , मौत, यात्री भी घायल,सी पी आर ओ का बयान विभाग जांच कर रहा है।

बिलासपुर,आज सुबह 5.45 बजे सारनाथ एक्सप्रेस, जो छपरा से दुर्ग जा रही थी, उसमे उसलापुर स्टेशन से रायपुर स्टेशन के लिए आरपीएफ़ की टीम एस्कॉर्ट कर रही थी, जिसमें 4 कांस्टेबल और एक सब इन्स्पेक्टर शामिल थे। रायपुर में S2 कोच से एस्कोर्टिंग कर उतरते समय एक कांस्टेबल के गन से संभवतः एक्सीडेंटली गोली चल गई । यह गोली खुद उसी कांस्टेबल को लगी और यह गोली उनके शरीर से निकल कर ऊपर की बर्थ पर सो रहे एक पैसेंजर को भी लग गई । इस घटना से कांस्टेबल का निधन हो गया , जबकि यात्री को राम कृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी कन्डिशन स्टैबल है । घटना के कारणों की जांच की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को कुचल कर मार डाला…
Cresta Posts Box by CP