डकैती का फरार आरोपी गिरफ्तार , सात माह से था फरार ।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम आरोपी-
मनोज सूर्यवंशी उर्फ उस्ताद पिता स्व सोभाराम सूर्यवंशी उम्र 24 साल निवासी बटालियन रोड सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर छ0ग0

बिलासपुर, प्रार्थी केहर सिंह कुर्रे निवासी परसदा ने दिनांक 14.06.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी पत्नी के साथ मोटर सायकल में बिलासपुर की तरफ से अपने घर परसदा जा रहा था तो करीब 12.30 बजे रात को हाउसिंग बोर्ड कालोनी परसदा के पास दो मोटर सायकल में चार अज्ञात व्यक्ति आकर मारपीट कर उससे नगदी रकम 25000 रूपये, आधार कार्ड , ओप्पो मोबाईल आदि को छिन कर ले गये है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा 394 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया एवं कायमी की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिया। प्रकरण कि विवेचना के दौरान आरोपियो की संख्या 5 से अधिक होना पाये जाने से प्रकरण में धारा 395 भादवि जोड कर धारा 394 भादवि हटाई गई। तथा उक्त प्रकरण में आरोपी यशवंत उर्फ लच्छी लोहार , दिपक उर्फ पीपी यादव तथा दो अपचारी बालको से लूट की गई मशरूका को बरामद कर उन्हे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय पेश किया जा चुका है। प्रकरण के आरोपी मनोज सूर्यवंशी और अमन चतुर्वेदी घटना के बाद से फरार थे, आरोपी मनोज सूर्यवंशी उर्फ उस्ताद को उसके निवास बटालियन रोड सकरी से घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं आरोपी से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया, मामले में आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

सराहनिय भूमिका – उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि उदयभान सिंह, प्रधान आरक्षक राधेश्याम मरावी , आरक्षक संजय बंजारे, कलेश्वर यादव, नंदझरोखा सुमन एवं थाना स्टाफ सकरी की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर,कोयला खान भविष्य निधि संगठन के द्वारा संशोधित पेंशन पेमेंट…
Cresta Posts Box by CP