मरी माई व ब्रम्ह विहार कुष्ठाश्रम में महापौर ने बाटा सूखा राशन ।

बिलासपुर – रेलवे क्षेत्र के मरी माई कुष्ठ झोपड़ी और कुष्ठ आश्रम ब्रह्म विहार गणेश नगर में रहने वाले बुजुर्ग कुष्ठ रोगीयो को लॉक डाउन की समस्या के जूझ रहे इन लोगो की जानकारी रेलवे क्षेत्र के पार्षद व एमआईसी सदस्य अजय यादव ने महापौर रामशरण यादव को दी । जिसके बाद नगर निगम से सुखा राशन लेकर महापौर रामशरण यादव ने दोनों कुष्ठ आश्रम में जाकर सुखा राशन वितरण किया । महापौर रामशरण यादव ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान हर जरूरतमंद को राशन देने का संकल्प नगर निगम बिलासपुर ने लिया है। इसके तहत नगर निगम सीमा क्षेत्र के सभी 8 जोन से सूखा राशन किट का वितरण कर्मचारियों द्वारा कराया जा रहा है। इस दौरान एमआईसी सदस्य अजय यादव, पार्षद अब्दुल खान, पार्षद प्रतिनिधि सरजू समुद्रे ,राज बंजारे ,नानू भाई ,राजेश नगपुरे, मनीष शाह भी सहयोग हेतु मौके पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-भारतीय किसान संघ ने किसानों की मांग को लेकर ने…
Cresta Posts Box by CP