बिलासपुर/भाजपा की तीसरी सूचि आज आ सकती है संभावना है की नए प्रत्याशी के अलावा सिटिंग विधायक रजनीश सिंह को दुबारा मौका मिल सकता है, धीरेंद्र दुबे , रजनीश सिंह के बीच मुकाबला है, संघ और बीजेपी की अलग अलग सूची गई है , भाजपा हाईकमान के पास बंद लिफाफे पहुंच गए है, जिले के भाजपा नेता अपने समीकरण के हिसाब से बेलतरा की टिकट चाहते है, बेमेतरा में अगर योगेश तिवारी की टिकट फायनल होती है तो रजनीश सिंह की टिकट तय है अन्यथा धीरेंद्र दुबे बेलतरा से प्रत्याशी हो सकते है बीजेपी की सूची में दो नाम है संघ से एक नाम है संघ की चली तो धीरेंद्र दुबे होंगे और रमन सिंह की चली तो रजनीश सिंह होगें प्रत्याशी होंगे पार्षद कांग्रेस ने विजय केशवानी को प्रत्याशी बनाया है विजय के समर्थन में बड़े नेता लगे है, जबकि बीजेपी से रजनीश के अलावा विजय धर दीवान भी प्रत्याशी के रूप में हो सकते है, ज्यादा संभावना रजनीश सिंह की है, बेलतरा इस बार त्रिलोक श्रीवास टिकट नही मिलने से नाराज है चुनाव लड़ सकते है ऐसे में फिर बेलतरा भाजपा की झोली में जा सकती त्रिलोक का अपना अलग जनाधार है , कांग्रेस के प्रत्याशी से ज्यादा मजबूत जनाधार है,हो सकता हैं जीत भीं जाए, कांग्रेस के पार्षद विजय अपनी पहुंच के चलते टिकट लाने में सफ़ल हुए लेकिन पार्षद रहते क्षेत्र में नही जाने के कारण लोग नाराज है इस बार सीएम ने विजय को टिकट दिया है विजय पार्टी और बड़े नेताओं के सेटिंग के प्रत्याशी है, विजय को बड़े नेताओं के सेटिंग का मास्टर कहा जाता है, जनता के बीच पार्षद विजय की इमेज भले न हों लेकिन बड़े नेताओं से सेटिंग तगड़ी है इसलिए टिकट पाने में आगे निकल गए, सेटिंग बीजेपी से भी है भाजपा के नेता भी टिकट दिलाने में सक्रीय रहे और अब सेटिंग के कारण ही भाजपा का टिकट अपने हिसाब से बटवाने में लगे है, बेलतरा की टिकट दोनो पार्टी सेटिंग और बाटती रही है इस बार भी यही होने वाला है , इस बात को बड़े नेता भीं जानते है।

