रेलवे ने किया दिल्ली जाना असंभव अक्रोशित जनता ने रेल मंत्री का पुतला जला कर दिया जवाब।

पूरे बिलासपुर जिले में रेल मंत्री के १०० पुतले जलाने का किया आव्हान

रेल प्रशाशन नहीं सुधरा तो प्रधानमंत्री के भी पुतले जलेंगे

बिलासपुरर आज बिलासपुर राघवेंद्र राव सभा भवन चौक पर बिलासपुर के महापौर और नागरिको ने रेल मंत्री का पुतला दहन कर दिल्ली जाने वाली गाड़ियों को एकमुश्त रद्द करने के फैसले पर विरोध जताया. प्रदर्शन के दौरान रेल मंत्री और प्रशाशन के खिलाफ काफी उम्र नारेबाजी की गई लगातार आम जनता, मीडिया और राजनीतिक पार्टियों के द्वारा की जा रहे मांगो की उपेक्षा करते

हुए और छत्तीसगढ़ के साथ दुर्भावना पूर्वक रवैया अपनाते हुए आज फिर एक बार छत्तीसगढ़ से दिल्ली जाने

वाली लगभग हर ट्रैन को लम्बे समय तक रद्द कर दिया है इसके लिए रेलवे के द्वारा झाँसी स्टेशन के प्लेटफार्म

पर वाशिंग एप्रन का बहाना बनाया गया है. अगर ऐसा है तो दिल्ली जाने वाली ट्रेनों का झाँसी स्टॉपेज अस्थाई

रूप से बंद कर उसे थ्रू निकला जा सकता है, ट्रेन रद्द करने की बिलकुल जरुरत नहीं है.

बिलासपुर की रेलवे के मामलो में सक्रिय छात्र, युवा, नागरिक रेलवे संघर्ष समिति ने विस्तार से बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति, गोंडवाना और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को रद्द करना तुगलकी फैसला है और रेलवे दुर्भावना से छत्तीसगढ़ के लोगों पर अत्याचार कर रहा है. समिति ने कहा कि झाँसी स्टेशन पर समस्या होने पर इन गाड़ियों को बीना से गुना ग्वालियर के रास्ते दिल्ली भेजा जा सकता है. छत्तीसगढ़ के लोगों को दिल्ली और उत्तर भारत के लिए इन ट्रेनों का ही सहारा है, ओडिशा या आंध्रप्रदेश से आने वाली उत्कल एक्सप्रेस, हीराकुड एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस पहले से भरी हुई आती है और उनमे जगह नहीं मिलती। समिति ने यह भी सवाल उठाया की रेलवे ने ओडिशा और आंध्रप्रदेश से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को रद्द क्यों नहीं किया और छत्तीसगढ़ के साथ ही अन्याय क्यों किया जा रहा है.

छात्र युवा नागरिक रेलवे संघर्ष समिति ने आम जनता, युवाओ, दैनिक रेल यात्रियों और सामजिक संघठनो का आव्हान किया है कि रेल मंत्रालय को कुम्भकर्णी नींद से जगाने के लिए रेल मंत्री के १०० पुतले जिले भर में जलाये। समिति ने यह भी चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी पुतले जलाये जाएंगे. तो

प्रदर्शन में महापौर रामशरण यादव, समीर अहमद, देवेंद्र सिंह ठाकुर, महेश दुबे, रवि बनर्जी, बद्री यादव, रशीद बक्श, शिवा मुदलियार, रणजीत सिंह खनूजा, नरेश यादव, गोपाल दुबे, मनोज श्रीवास, केशव गोरख, अमर बजाज, अनिल गुलहरे, यतीश गोयल, संजय पिल्लई, अकील अली, मोहसिन अली, दीपक कश्यप, राजेश यादव, चंद्र प्रकाश जायसवाल, संदीप यादव भारतीय और सुदीप श्रीवास्तव शामिल हुए.

=

हे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *