बिलासपुर _कांग्रेस के संकल्प शिविर में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कोटा , मस्तूरी, बेलतारा के संकल्प शिविर में शामिल होंगे कल बिल्हा , तखतपुर, बिलासपुर में सीएम बघेल ने संकल्प शिविर में कार्यकर्ता को रिचार्ज किया, अब जिले बाकी तीन विधानसभा में संकल्प शिविर में शामिल होंगे , दीपक बैज और सीएम दोनो शिविर में शामिल हों रहे है इसी बहाने प्रत्याशियों पर भी एक नजर डाल रहे है कोटा से अटल श्रीवासतव, संदीप शुक्ला, अरुण सिंह , विजय केशरवानी दावेदार है ,इस सीट पर घमासान मचा हुआ है, सीएम आज कोटा से मक्खन निकाल लेंगे,सीएम हालाकि अभी मौन है और सभी दावेदार उनके इशारों को समझने की कोशिश कर रहे है.सभी इसी गूंताड़े में लगे है , लेकिन सफलता नही मिल पा रही है, जिले में नेताओं की रस्साकसी चल रही है,सीएम को भी समझना होगा कौन उनका और कौन भेष बना कर उनका बन रहा हैं मुख्यमंत्री अगर कालनेमियो को जान गए तो नुकसान से बच जायेंगे।
