बिलासपुर-लायंस क्लब समृद्धि – “सांदीपनी माध्यमिक विद्यालय” रिंग रोड न 2 बिलासपुर में डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट फूड फॉर हंगर “प्रसादाम” के अंतर्गत कक्षा 6 वी से 10 वी तक के लगभग 135 बच्चों को केला, सेव, तीन प्रकार के बिस्कुट चकलेटों का वितरण किया गया,कार्यक्रम में समृद्धि क्लब बिलासपुर की अध्यक्ष लायन श्रीमती इंदिरा त्रिपाठी द्वारा बच्चों को अच्छे आचरण, बच्चों के केंसर, बुरी आदतों से कैसे बचा जाए, व्यक्तिगत कानूनी अधिकार, ट्रैफिक नियम आदि की जानकारी दी गई। सचिव लायन श्रीमति वी.श्रद्धा राव द्वारा बच्चों को मोबाइल के दुष्प्रभाव के बारे में चित्र द्वारा समझाया। टेल ट्वीटर लायन श्रीमति शिल्पा नारंग जी के द्वारा जीवन में अनुशासन का क्या महत्व है के बारे में बच्चों को समझाया एवं वी.विजय राव के द्वारा लायंस क्लब क्या है और उसके कार्यों के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई ताकि वे भी लेनिसम के बारे में जान सके।
श्रीमती रुक्मणि पटेल के द्वारा अपने उदबोधन में समृद्धि क्लब बिलासपुर द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा की और अध्यक्ष लायन श्रीमती इंदिरा त्रिपाठी को उनके द्वारा दी गई जानकारी के लिए विशेष आभार प्रकट किया।
साथ ही वहा उपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों को भी केला, सेव, तीन प्रकार के बिस्कुट चकलेटों का वितरण किया गया।
इस प्रकार उक्त कार्यक्रम के माध्यम से 145 लोगों को खाद्य पदार्थों का वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में समृद्धि क्लब बिलासपुर के सदस्य अध्यक्ष लायन श्रीमती इंदिरा त्रिपाठी, सचिव लायन श्रीमति वी.श्रद्धा राव, टेल ट्वीटर लायन श्रीमति शिल्पा नारंग जी,श्रीमती रुक्मणि पटेल (प्राचार्य), श्रीमती पिंकी त्रिवेदी , श्रीमती राधा शास्त्री , श्रीमती सुमित्रा दिवाकर , कुमारी सुमिता पैकरा , राहुल कश्यप और वी.विजय राव उपस्थित थे।

