बिलासपुर-श्रावण मास के अवसर पर शिव भक्ति के श्राद्ध पर पार्टीदार भवन में पटेल समाज द्वारा कावर यात्रा का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्रिय विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा एवम जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा भी कावर यात्रा में शामिल हुए यह यात्रा बजरंग बली मंदिर फफडीह पाटीदार भवन से बंजारी धाम तक निकाली गई गीत बाजे में झूमते श्रद्धालु बंजारी धाम स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे जुनेजा एवम पंकज शर्मा ने फाफाडीह चौक पर कवारियो का स्वागत अभिनंदन किया। विधायक कुलदीप ने कहा कि सावन मास में शिव को जल चढ़ाने का अपना महत्व है,पैदल कंवर लेकर भक्त भोलेनाथ को जलाभिषेक करते है पटेल समाज हर साल कांवर लेकर भगवान शिव को जल चढ़ाने जाता है इसमे सभी की भागीदारी रहती है।
