जन्मदिन मनाने के लिए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने तोड़ दी सरकारी स्कूल की बाउंड्री वाल, आक्रोशित ग्रामीणों ने की एसडीएम और दीपक बैज से शिकायत, स्कूल के प्राचार्य को भी निलबिंत करने की मांग।

बिलासपुर- शिक्षा सत्र चल रहा है ,वैसे ही सरकारी स्कूलों की हालत ठीक नही है मुख्यमंत्री स्कूल में जतन योजना में स्कूलों का जीर्णोद्धार हो रहा ,मुख्यमंत्री सरकारी स्कूलों को बच्चों के पढ़ने लायक लायक बना रहे है लेकिन उनका ही उनकी सरकार का जिला अध्यक्ष ही उनकी अपनी ही सरकार के काम मे पानी फेर रहा है , अपने जन्मदिन दिन के लिए जिला ग्रामीण कांग्रेस में अध्यक्ष विजय केशरवानी ने सरकारी स्कूल की बाउंड्री वाल तोड़ कर आयोजन की तैयारी कर रहे है,कोटा विधानसभा के मिट्ठू नवागांव में स्कूल की दीवार तोड़ दी गई, अपने फायदे के लिए सरकारी स्कूल में तोड़ फोड़ बेहद निंदनीय है, गांव के बच्चे पढ़ते है ,माध्यन भोजन करते है ,पैदल ख़ाली पैर आते,शहरी बच्चो की तरह जूते मोजे और वाटर बॉटल और कार में नही आते ,इसी मैदान में खाली पैर खेलते है ,आयोजन के लिए गड़ रहे पंडाल और लोहे से उनको चोट लग सकती है,आयोजन के बाद मैदान में गढ़े हो जाएंगे उनकोआयोजन के बाद खुला छोड़ दिया जाएगा ,बच्चे दुर्घटना के शिकार हो सकते है, ग्रामीणों ने एसडीएम को लिखे शिकायत पत्र में अपनी संवेदना जाहिर की है , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संवेदनशील है उनकी पार्टी के जिला अध्यक्ष जिस तरह सरकार और पार्टी की छवि पर धब्बा लगा रहे है इससे विधानसभा चुनाव में पार्टी को नुकसान हो सकता है ,एक ग्रामीण ने बताया कि कोई मंत्री आ रहा जिसके स्वागत के लिए स्कूल की बाउंड्री वाल तो तोड़ दी है इसका1 जमकर विरोध किया जाएगा। इस मामले स्कूल के प्राचार्य निलंबित करने की मांग ग्रामीणों ने की है । बरसात का समय है नावनिहलो की सुरक्षा की ज्यादा जरूरत है, लेकिन एक मंत्री जे लिए ग़रीब बच्चो के स्कूल की दीवाल गिरना केवल अपने स्वागत के लिये इस तरह बच्चो की सुरक्षा से खिलवाड़ गंभीर है।अगर कुछ घटना घटती है तो जिला प्रशासन इसके लिए जिम्मेदार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा पटवारियों के हड़ताल अवधि…
Cresta Posts Box by CP