बिलासपुर-छतीसगढ़ मे सत्तासीन कांग्रेस सरकार द्वारा लगातार छतीसगढ़ की संस्कृति, परम्परा, लोक कला, खेल, को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है।
शाशन द्वारा हरेली तिहार मे अवकाश की घोषणा करने से किसानों, युवाओ,मे हरेली त्यौहार मनाने का जोश दिखा
हरेली मे छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन प्रत्येक ग्रामो मे राजीव गाँधी युवा मितान क्लब के माध्यम से किया जा रहा है जिसमे मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ग्राम कुपाबंधा मे शामिल होकर प्रतियोगिता शुभारम्भ किया
मंडी अध्यक्ष शुक्ला ने खिलाड़ियों एवं दर्शकों को सम्बोधित करते हुए कहा की आधुनिकता के इस दौर मे हम सभी अपने पुराने खेल, सभ्यता, संस्कृति को भूलते जा रहे थे जिसे पुनर्जीवित करने का सार्थक प्रयास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया जा रहा है जिससे पुरे देश ही नहीं बल्कि विश्व मे छतीसगढ़ की अलग पहचान और सम्मान मिला है जिसका सारा श्रेय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जाता है है
आज के दिन से गावों मे रोका छेका कर फ़सल को सुरक्षित रखने की शुरुआत की जाती है
छतीसगढ़ ओलम्पिक के साथ साथ पंचायत परिसर मे आमंत्रित अतिथियों द्वारा नीम,जामुन, इमली,आवंला आदि पौधारोपण किया गया
मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला के साथ किसान कांग्रेस महामंत्री शिवदत्त पाण्डेय, चंद्रिका सोनी, सरपंच नारायण सोनवानी, राजीव युवा मितान अध्यक्ष रूद्र पैकरा, सुखदेव सिँह, अशोक सिँह, कमल सिँह, चन्द्रकला जायसवाल, ईश्वरी बाई सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे

